ऑटोमोबाइल

लादेन का खात्मा करने वाला Chinook अब भारत के दुश्मनों को लगाएगा ठिकाने, जानें इसकी ताकत

चिनूक हेलीकॉप्टर की भारतीय वायुसेना में एंट्री 2015 में हुआ था कॉन्ट्रैक्ट 2018 में पायलेट्स को मिलीं ट्रेनिंग
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Mar 2019, 11:33 AM IST
chinook
लादेन का खात्मा करने वाला Chinook अब भारत के दुश्मनों को लगाएगा ठिकाना, जानें इसकी ताकत

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की ताकत में आज इजाफा हुआ है। इंडियन एयरफोर्स में आज Chinook हेलीकॉप्टर की ऑफिशियल एंट्री हो गई है। आपको मालूम हो कि ये हेलीकॉप्टर भारतीय एयरफोर्स में शामिल होगा इसका कॉन्ट्रैक्ट 2015 में हुआ था। अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा बनाए गए चिनूक सीएच-47आई हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर से भारत की सामरिक शक्ति बढ़ेगी आपको बता दें कि अमेरिका ने चिनूक की मदद से ही दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी ओसामा बिन लादेन का खात्मा किया था।

वियतनाम युद्ध, लीबिया, ईरान, और अफगानिस्तान जैसे युद्धों में इस हेलीकॉप्टर की अहम भूमिका रही थी।डबल इंजन वाले बोइंग सीएच-47 चिनूक हेलीकॉप्टर की शुरुआत 1957 में हुई थी, और तब से लेकर अब तक लगभग 26 देश इस पर अपना विश्वास जता चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में कुछ बातें जो आपको इसकी ताकत का अहसास कराएंगी।

Published on: