scriptइस बाइक की सिर्फ 200 यूनिट्स का होगा निर्माण, भारत में सिर्फ 5 लोग खरीद पाएंगे इसे | MV Agusta Brutale 800 RR America launch, only 5 will come to india | Patrika News

इस बाइक की सिर्फ 200 यूनिट्स का होगा निर्माण, भारत में सिर्फ 5 लोग खरीद पाएंगे इसे

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2019 04:24:17 pm

Submitted by:

Pragati Bajpai

MV Agusta ने लॉन्च किया Brutale 800 RR का स्पेशल एडीशन
5 यूनिट भारत के लिए हुई अलॉट
1975 में आई MV Agusta S America 750 से है इंस्पायर्ड

america bike

इस बाइक की सिर्फ 200 यूनिट्स का होगा निर्माण, भारत में सिर्फ 5 लोग खरीद पाएंगे इसे

नई दिल्ली : इटैलियन कंपनी MV Agusta ने अपनी बाइक Brutale 800 RR का स्पेशल एडीशन लॉन्च किया है। 18.73 लाख रूपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च की गई इस बाइक को MV Agusta Brutale 800 RR America के नाम से लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि ये बाइक अमेरिका के झंडे से इंस्पायर्ड है। नई बाइक का कलर अमेरिका के झंडे से प्रेरित है। इसे रेड, ब्लू और वाइट कलर शेड में बाजार में उतारा गया है।

जल्द शुरू होगी bajaj की इस कार की बिक्री, 1 लीटर में चलती है 35 किमी और कीमत 2.63 लाख

कंपनी इस बाइक की टोटल 200 यूनिट्स बनाएगी , इनमें से 5 यूनिट भारत के लिए अलॉट हुई हैं। स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए लिमिटेड एडिशन के अलॉय वील्ज पर ब्लू और रेड पेंट दिया गया है। इसके अलावा रेडिएटर के किनारों पर ‘अमेरिका स्पेशल एडिशन’ डेकल है।

फ्रांस में बनी ये खास मोटरसाइकिल, सड़क पर चलने के साथ हवा में भरेगी उड़ान

इंजन और पॉवर की बात करें तो स्पेशल एडीशन में इस बाइक के इंजन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसमें भी 798 cc इन-लाइन, 3-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 12,300 rpm पर 140 bhp का पावर और 10,100 rpm पर 86 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन और स्लीपर क्लच से लैस है। इसके अलावा इस धांसू बाइक में कई लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसकी ब्रेकिंग को शानदार बनाते हैं। बाइक के फ्रंट में 320 mm ड्यूल-डिस्क और रियर में 220 mm सिंगल disc ब्रेक दिया गया है।

Ertiga को टक्कर देगी रेनो की ये 7 सीटर कार, बेहद सस्ती कीमत पर होगी लॉन्च

Brutale 800 RR बाइक, 1975 में आई कंपनी की MV Agusta S America 750 से प्रेरित है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो