6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ertiga को टक्कर देगी रेनो की ये 7 सीटर कार, बेहद सस्ती कीमत पर होगी लॉन्च

रेनॉ इंडिया बनाएगी 7 सीटर कार टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट जुलाई तक हो सकती है लॉन्च
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 19 Mar 2019, 3:19 PM IST

mpv

Ertiga को टक्कर देगी रेनो की ये 7 सीटर कार, बेहद सस्ती कीमत पर होगी लॉन्च

नई दिल्ली: हमारे देश में आज भी ज्वाइंट फैमिली कल्चर है यानि एक घर में कम से कम 2 परिवार एक साथ रहते ही हैं। इसीलिए बड़े शहर में रहने वाले लोग भी mpv कार खरीदना चाहते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए Renault India एक नई 7 सीटर MPV लाने वाली है। Renault Rbc कोड नेम वाली ये कार जुलाई में लॉन्च हो सकती है। ये कार कैप्चर एसयूवी के बाद कंपनी की देश में पहली नई कार होगी। इस कार को फिलहाल टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया जिससे इस कार की कई डीटेल्स सामने आ गई है।

फ्रांस में बनी ये खास मोटरसाइकिल, सड़क पर चलने के साथ हवा में भरेगी उड़ान

इंजन- रेनॉ आरबीसी में क्विड और दैटसन रेडीगो में 1.0-लीटर, तीन-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। हालांकि, क्विड और रेडीगो की तुलना में आरबीसी का इंजन ज्यादा पावरफुल होगा। इसमें ट्रांसमिशन के दोनो ऑप्शन मिलेंगे। इस एमपीवी में डीजल इंजन नहीं होगा।

रेनॉ आरबीसी में नए हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, नई वी-शेप ग्रिल और बंपर पर क्रोम फिनिश देखने को मिलेगा। एमपीवी में प्रीमियम ड्यूल-टोन इंटीरियर होगा। इसमें स्टीयरिंग वील रेनॉ कैप्चर वाला दिए जाने की संभावना है। टॉप वेरियंट्स में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी होगा।

इस एमपीवी को ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, रिवर्स कैमरा और स्पीड वॉर्निंग सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस करके बाजार में उतारेगी। टॉप वेरियंट्स में साइड एयरबैग्स भी मिलने की संभावना है।

tata Nexon को टक्कर देगी फॉक्सवैगन की नई SUV, माइलेज और कीमत जानें यहां

कीमत- कंपनी इस मिड साइज हैचबैक की रेंज में यानी 5.5 लाख रुपये के आसपास रख सकती है और अर्टिगा के कंप्टीशन की कार की सबसे खास बात इसकी कम कीमत होगी । आपको मालूम हो कि अर्टिगा 7.44 लाख रूपए की मिलती है।