ऑटोमोबाइल

लैटिन NCAP क्रैश टेस्ट में फेल हुई citroen-c3, सुरक्षा के मामले में मिले जीरो अंक

Citroen-c3: एनसीएपी कैश टेस्ट में ब्राजील निर्मित Citroen C3 को मुख्य रूप से इसकी अस्थिर संरचना, फ्रंट पर कमजोर सुरक्षा, साइड हेड सुरक्षा की कमी और सीट बेल्ट रिमाइंडर की कमी समेत कई अन्य कमियों के लिए जीरो रेटिंग दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2023, 12:57 PM IST
citroen-c3  gets zero star rating in Latin NCAP Crash Test
citroen-c3 gets zero star rating in Latin NCAP Crash Test

Citroen-c3: ग्लोबल लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में Citroen C3 को सुरक्षा के मामले में शून्य अंक मिले है। Citroen C3 ब्राजील निर्मित इंट्री लेवल कार है। एनसीएपी कैश टेस्ट में Citroen C3 को मुख्य रूप से इसकी अस्थिर संरचना, फ्रंट पर कमजोर सुरक्षा, साइड हेड सुरक्षा की कमी और सीट बेल्ट रिमाइंडर की कमी समेत कई अन्य कमियों के लिए जीरो रेटिंग दी गई है। बता दे कि Citroen C3 की भारत में बिक्री नहीं होती है।

6.16 लाख से लेकर 8.80 लाख के बीच कीमत

ग्लोबल मार्केट में Citroen C3 तीन वेरिएंट लाइव, फील और शाइन में आती है। इसकी कीमत की बात करें तो, यह एक्स शोरूम 6.16 लाख से लेकर 8.80 लाख के बीच में आती है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी हुंडई की क्रेटा

दो इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध

इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो ऑप्शन नैचुरली एस्पिरेटेड यूनिट और एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन आते हैं, जो 80 bhp की पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके टर्बो पेट्रोल इंजन की बात करें तो, यह 108 बीएचपी का पावर और 190 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: Audi Q8 e-tron और Q8 e-tron स्पोर्ट्सबैक का भारत में हुआ डेब्यू

Updated on:
17 Jul 2023, 12:57 PM IST
Published on: