
Audi Q8 e-tron and Q8 e-tron Sportback debut in india
Audi Q8 e-tron: लग्जरी कार मेकर कंपनी ऑडी इंडिया ने भारत में Q8 ई-ट्रॉन मॉडल का डेब्यू कराया है। Q8 ई-ट्रॉन ऑडी की पहली इलेक्ट्रिक लग्जरी कार है। कंपनी इसे स्टैण्डर्ड एसयूवी और स्पोर्टबैक कूप एसयूवी बॉडी स्टाइल के रूप में लॉन्च करेगी।
ऐसा है इंटीरियर और एक्सटीरियर
इसके इंटीरियर की बात करें तो, इसके लेआउट को वर्तमान मॉडल की तरह ही रखा गया है। इसमें मेमोरी फ़ंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स लैस हैं। इसके अलावा कंसोल कंट्रोल करने के लिए - इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 10.1 इंच और एचवीएसी जैसे कार के ज्यादातर फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए 8.6 इंच टच स्क्रीन दी गई है। मौजूदा मॉडल की तरह, Q8 ई-ट्रॉन में भी एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसे ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस कहती है।
यह भी पढ़ें: Kawasaki ने भारत में KX65 और KX112 मोटरसाइकिल लॉन्च की
5.6 सेकंड में 0-100 Km/hr की स्पीड़
यह 6 घंटे में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि यह 31 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज होने में सक्षम है। इसकी एसयूवी के रफ्तार की बात करें तो, यह 5.6 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी हुंडई की क्रेटा, इंटीरियर हुआ लीक
Updated on:
17 Jul 2023, 11:57 AM IST
Published on:
17 Jul 2023, 11:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.