31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kawasaki ने भारत में KX65 और KX112 मोटरसाइकिल लॉन्च की, जानें कीमत और सबकुछ

Kawasaki KX65 and KX112 bike launched: कावासाकी ने भारत में KX सीरीज मोटरक्रॉस बाइक लांच किया है। कंपनी ने KX65 को और KX112 को पेश किया है। बता दें कि KX65 को नैसिखिया सवारों के लिए पेश किया गया है। वहीं KX112 को ऑफ रोड़ राइडर्स के लिए लांच किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 15 Jul 2023, 5:06 PM IST

Kawasaki KX65 and KX112 bike launched

Kawasaki KX65 and KX112 bike launched

दिग्गज वाहन निर्माता कावासाकी ने भारतीय बाजार में KX सीरीज मोटरक्रॉस बाइक को लॉन्च किया है। कंपनी ने KX65 को 3,12,000 रुपये और KX112 को 4,87,800 रुपये के एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है।

KX65 कावासाकी की सबसे किफायती बाइक

KX65 कावासाकी की सबसे छोटी और किफायती मोटोक्रॉस बाइक है। जिसकी कीमत एक्स शोरूम 3.12 लाख रुपये है। इस बाइक वजन मात्र 60 किलोग्राम है। इसके इंजन की बात करें तो, इसमें 64CC, लिक्विड-कूल्ड, टू-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर कार्बोरेटेड इंजन दिया गया है। बाइक को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। इस के फीचर्स में 14-इंच फ्रंट व्हील, 12-इंच रियर व्हील, 33-मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क, मोनो-शॉक रियर सस्पेंशन और फ्रंट और रियर पावर ब्रेक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली SUV

राइडर्स के लिए KX112 को किया गया डिजाइन

वहीं कावासाकी KX112 को पावरफुल ऑप्शन चाहने वाले राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.88 लाख रुपये रखी गई है। इंजन की बात करें तो, इसे 112-cc, लिक्विड-कूल्ड, टू-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस किया गया है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं। इसमें एडजस्टेबल 36-मिमी यूएसडी फोर्क, 19-इंच फ्रंट और 16-इंच रियर व्हील और पेटल पावर ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: इस महीने Hyundai Alcazar समेत कई गाड़ियों पर 1 लाख तक का डिस्काउंट