ऑटोमोबाइल

व्हीकल चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियाँ, नहीं तो कट सकता है चालान

How To Prevent Challan: व्हीकल चलाते समय अक्सर ही लोग कई गलतियाँ कर बैठते हैं। इन गलतियों की वजह से चालान कटने की रिस्क भी रहती है। ऐसे में ज़रूरी है कि व्हीकल चलाते समय भूलकर भी कुछ गलतियाँ न की जाएं। आइए उन गलतियों पर नज़र डालते हैं।

2 min read
Car driving tips to avoid challan

रोड एक्सीडेंट्स को कम करने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन बहुत ही ज़रूरी है। पर ज़रूरी होने के बावजूद भी लोग अक्सर ही व्हीकल चलाते समय जाने-अनजाने में कुछ गलतियाँ कर देते हैं। इससे एक्सीडेंट की रिस्क बढ़ जाती है। लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें, इसके लिए ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर चालान का प्रावधान भी है। चालान यानि की ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर जुर्माना। चालान से बचने के लिए व्हीकल चलाते समय कुछ गलतियाँ ऐसी होती हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

भूलकर भी न करें ये गलतियाँ

चालान से बचने के लिए व्हीकल चलाते समय भूलकर भी कुछ गलतियाँ नहीं करनी चाहिए। आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं।

1. ओवरस्पीडिंग

ओवरस्पीडिंग आपके लिए तो रिस्की होता है ही, साथ ही रोड पर मौजूद और लोगों के लिए भी। ओवरस्पीडिंग करने से एक्सीडेंट की रिस्क बहुत ही ज़्यादा होती है। पर इतना ही नहीं, ओवरस्पीडिंग करते हुए पकड़े जाने पर आपका चालान भी काट सकता है। इसलिए चालान से बचने के लिए भूलकर भी ओवरस्पीडिंग नहीं करनी चाहिए।


यह भी पढ़ें- दिल्ली में बाइक टैक्सी बंद करने के फैसले में रियायत, बैन से बचने के लिए अपनाना होगा यह तरीका....

2. रेड लाइट जम्प करना

व्हीकल चलाते समय रेड लाइट जम्प करने पर भी चालान कट सकता है। इसलिए रेड लाइट जम्प करने से हमेशा बचना चाहिए।

3. ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपने पास नहीं रखना

व्हीकल चलाते समय हमेशा कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस पेपर्स, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट आदि हमेशा अपने पास रखने चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपका चालान कट सकता है।

4. बहसबाजी करना

कई बार ट्रैफिक पुलिस जब लोगों को रोकती है, तो कई लोग उनसे बहसबाजी करने लग जाते हैं। ऐसा करने पर उनकी गलती न होते हुए भी चालान कटने की रिस्क रहती है। इसलिए बहसबाजी से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कार वाइपर का रखें ध्यान, फॉलो करें ये आसान टिप्स

Also Read
View All