कार एक मशीन होती है। जिस तरह एक मशीन कई पार्ट्स से मिलकर बनी होती है, ठीक उसी तरह एक कार भी कई पार्ट्स से मिलकर बनी होती है। हर पार्ट का अलग-अलग काम होता है और सभी की सही कंडीशन बनाए रखना ज़रूरी है। इससे पूरी कार की कंडीशन सही बनी रहती है। कार में कई पार्ट्स होते हैं, जिनमें वाइपर भी एक अहम पार्ट है। वाइपर कार की विंडशील्ड पर लगा होता है। ज़्यादातर गाड़ियों में सिर्फ फ्रंट विंडशील्ड पर ही वाइपर मिलता है, पर कुछ गाड़ियों में आजकल रियर विंडशील्ड पर भी वाइपर मिलता है। कार के वाइपर की कंडीशन और वर्किंग प्रोसेस सही बनाए रखने के लिए इसकी सही केयर ज़रूरी है। इसके लिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जा सकता है।