अपनी पुरानी कार को बेचने, किसी को देने या किसी की पुरानी कार को खरीदने के लिए उस व्हीकल के मालिकाना हक यानि की ओनरशिप को ट्रांसफर करना होता है। हर यूज़्ड व्हीकल को खरीदने और बेचने के लिए उसके मालिकाना हक को ट्रांसफर करना ज़रूरी होता है। इस प्रोसेस को करने के बाद ही व्हीकल को क़ानूनी रूप से ट्रांसफर माना जाता है। एक समय था जब ऐसा करने के लिए बड़ी झंझट होती थी। पर अब यह प्रोसेस काफी आसान हो गई है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो घर बैठे-बैठे ऑनलाइन भी व्हीकल ट्रांसफर कर सकते हैं।