यह भी पढ़ें- Tata Motors को मिला इलेक्ट्रिक गाड़ियों का सबसे बड़ा आर्डर, Uber खरीदेगी 25,000 यूनिट्स
सेल्स में हुई गिरावट
हालांकि मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट का भारतीय मार्केट में साल के पहले महीने में सेल्स के मामले में प्रदर्शन सही रहा, पर यह उम्मीद से कम रहा। इसके साथ ही सेल्स में गिरावट भी देखने को मिली। सेल्स रिपोर्ट पर गौर किया जाएं, तो जनवरी, 2023 में मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट की 16,440 यूनिट्स बिकी। अगर इसकी जनवरी, 2022 की सेल्स से की जाएं, तो इस महीने कंपनी ने मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट की 19,108 यूनिट्स की सेल्स की थी।
अगर दोनों सालों के पहले महीनों की सेल्स की ईयर टू ईयर बेसिस पर तुलना की जाएं, तो जनवरी 2022 के मुकाबले जनवरी 2023 में मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट की 2,668 यूनिट्स कम बिकी। इससे कंपनी को इस कार के सेल्स पर्सेंटेज में भी गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2022 के मुकाबले जनवरी 2023 में मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट की ईयर टू ईयर बेसिस पर सेल्स में 14% गिरावट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब नहीं चलेगी बाइक टैक्सी, पकड़े जाने पर लिया जाएगा यह एक्शन....