पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतें भारत में ही नहीं, दुनियाभर में चिंता की बड़ी वजह है। इसके चलते कई लोग पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाले व्हीकल्स सब्स्टीट्यूट ऑप्शंस की ओर रुख कर रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लोगों को सबसे ज़्यादा पसंद आ रहे हैं। इसी वजह से भारत समेत दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रिक वेहिकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। भारत में भी यह ट्रेंड किसी से छिपा नहीं है। पिछले दो साल में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट तेज़ी से बढ़ा है। देश में अगर इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली टॉप कंपनी की बात की जाएं, तो यह टाइटल टाटा मोटर्स (Tata Motors) के पास है। टाटा मोटर्स की ही टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार है। इसके अलावा कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ भी काफी पसंद की जाती हैं। हाल ही में टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक गाड़ियों का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कैब कंपनी उबर (Uber) की तरफ से दिया गया है।