अपने व्हीकल से एक शहर से दूसरे शहर जाने के समय रास्ते में टोल प्लाज़ा मिलता है। दूसरे शहर में एंटर करने से पहले आपको टोल टैक्स का पेमेंट करना पड़ता है। इसके बिना आप उस शहर में आगे नहीं जा सकते। लंबे समय तक टोल टैक्स का पेमेंट कैश के ज़रिए किया जाता था, पर अब यह तरीका बदल दिया गया है। अब टोल टैक्स के पेमेंट के लिए सरकार ने ऑनलाइन पेमेंट सर्विस फास्टैग (FASTag) को अनिवार्य कर दिया है। कुछ टोल प्लाज़ा पर अभी भी कैश लिया जाता है, पर ज़्यादातर टोल प्लाज़ा पर फास्टैग के ज़रिए ही टोल टैक्स का भुगतान किया जाता है। ऐसे में आपके फोर व्हीलर पर फास्टैग होना ज़रूरी है। फास्टैग में पैसे जमा करने या बैलेंस लोड करने के लिए इसे रिचार्ज करना होता है। इस दौरान कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।