पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाले व्हीकल्स के सब्स्टीट्यूट के तौर पर दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में भारत समेत दुनिया के सभी देशों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को पसंद किया जाता है। पर कार की बात कुछ खास होती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार का मार्केट तेज़ी से बढ़ रहा है। लोगों को आजकल इलेक्ट्रिक कार खरीदना काफी पसंद आता है। देश की सड़कों पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या में भी तेज़ी से इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि इलेक्ट्रिक कार को खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।