ऑटोमोबाइल

रंगों की मस्ती में कहीं लापरवाही न पड़ जाए भारी, इस होली ड्राइविंग करते समय न करें ये गलतियां

Holi Road Safety Tips Avoid These Driving Mistakes: होली के रंगों और उत्साह में सड़क सुरक्षा न भूलें। जानें जरूरी टिप्स ताकि आपका सफर सुरक्षित रहे और आप बिना किसी परेशानी के त्योहार का आनंद उठा सकें।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2025, 11:14 AM IST
Feature image

Holi Road Safety Tips: होली, रंगों और खुशियों का त्योहार, भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह मौका दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करने का होता है, लेकिन इस दौरान सड़क सुरक्षा (Road Safety) का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। होली के दिन सड़कों पर भीड़, रंगों का इस्तेमाल, और कभी-कभी नशे की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको होली के लिए रोड सेफ्टी टिप्स के बारे में बताएंगे, ताकि आप इस त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल तरीके से मना सकें।

होली के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के कारण

नशा - कुछ लोग शराब या भांग का सेवन करते हैं, जिससे ड्राइविंग क्षमता प्रभावित होती है।
रंग और पानी - सड़कों पर रंग या पानी फेंकने से विजिबिलटी कम हो सकती है।
भीड़ - उत्सव के कारण सड़कों पर पैदल चलने वालों की संख्या बढ़ जाती है।
लापरवाही - उत्साह में लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर देते हैं।

ऐसे में इस बात का ख्याल रखें इस होली पर ऐसा कुछ न करें जिससे आपके और आपके परिवार के लिए मुसीबतें कड़ी हो जाएं, इन खतरों से बचने के लिए हम आपको कुछ आसान रोड सेफ्टी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।

1- नशे में ड्राइविंग से बचें

    होली के दिन भांग या शराब का सेवन आम है, लेकिन अगर आपने इसका सेवन किया है, तो गाड़ी न चलाएं। नशे में ड्राइविंग न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह आपकी और दूसरों की जान को खतरे में डाल सकता है। कैब या दोस्त की मदद लें।

    2- हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें

      चाहे आप बाइक चला रहे हों या कार, हेलमेट और सीट बेल्ट आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। होली के दिन रंगों से बचने के लिए लोग तेज गाड़ी चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता है।

      3- रंगों से विजिबिलिटी पर ध्यान दें

        रंग या गुलाल आंखों में जाने से दृष्टि धुंधली हो सकती है। ड्राइविंग से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें और धूप का चश्मा पहनें। अगर कोई सड़क पर रंग फेंक रहा हो, तो धीरे चलें।

        4- ट्रैफिक नियमों का पालन करें

          होली के उत्साह में लाल बत्ती तोड़ना या ओवरस्पीडिंग करना आम हो जाता है। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क संकेतों पर ध्यान दें।

          5- बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखें

            होली के दिन बच्चे सड़कों पर खेलते हुए नजर आते हैं। ड्राइवर के तौर पर सतर्क रहें और धीमी गति से गाड़ी चलाएं। बच्चों को भी सड़क पर खेलने से रोकें। इसके आलावा अगर आप होली के दिन सफर पर जा रहे हैं, तो गाड़ी के टायर, ब्रेक और लाइट्स की जांच करें। रंगों या पानी से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए गाड़ी का रखरखाव जरूरी है।

            Updated on:
            9 Mar 2025, 11:14 AM IST
            Published on: