30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुंडई कारों पर छूट: वेन्यू, एक्सटर और i20 पर इस महीने कर सकते हैं बचत, देखें ऑफर डिटेल

हुंडई ने मार्च 2025 के लिए वेन्यू, एक्सटर, i20 और ग्रैंड i10 निओस पर 55,000 रुपये तक के डिस्काउंट्स का ऐलान किया है, ऑफर डिटेल्स के लिए पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 8 Mar 2025, 4:44 PM IST

Hyundai Car Discounts March 2025

Hyundai Car Discounts March 2025: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने ‘सुपर डिलाइट मार्च’ कैंपेन लॉन्च किया है, जिसमें वेन्यू, एक्सटर, i20 और ग्रैंड i10 निओस पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के अनुसार, हुंडई को मासिक रिटेल बिक्री में महिंद्रा और टाटा मोटर्स ने पछाड़ दिया है। इस स्थिति में सुधार करने के लिए हुंडई ने यह नई डिस्काउंट स्कीम पेश की है।

क्या हैं ऑफर्स?

हुंडई अपने कई मॉडल्स पर आकर्षक छूट दे रही है। पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू पर 55,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, हुंडई की हैचबैक रेंज में i20 पर 50,000 रुपये तक और ग्रैंड i10 निओस पर 53,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

कंपनी का बयान

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के व्होल-टाइम डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा, “इस मार्च, हम अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स और इनाम पेश कर रहे हैं, जिससे वे हुंडई कार खरीदने की खुशी का अनुभव कर सकें। हम अपने ग्राहकों को बेहतरीन प्रोडक्ट्स के साथ बेजोड़ वैल्यू देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन विशेष छूटों और ऑफर्स के माध्यम से, हम हर उस व्यक्ति को सशक्त बनाना चाहते हैं जो हुंडई कार खरीदने की इच्छा रखता है।”

ये भी पढ़ें-टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक SUV ने मचाया धमाल! 1 घंटे में 10,000 बुकिंग्स, इतनी सस्ती कि यकीन नहीं होगा!

फरवरी में हुंडई को बड़ा झटका

पिछले महीने हुंडई को बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा, जहां कंपनी की बिक्री केवल 38,156 यूनिट रही और उसका बाजार हिस्सा 12.58% तक सीमित हो गया। यह आंकड़ा जनवरी में बेची गई 59,858 यूनिट्स से काफी कम था, जो कि मांग में भारी गिरावट को दिखता है।

दक्षिण कोरियाई ऑटो निर्माता घरेलू कंपनियों महिंद्रा और टाटा मोटर्स से बढ़ते कॉम्पटीशन के कारण बाजार में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है।

ये भी पढ़ें- 2 करोड़ से भी ज्यादा की है ये रंग-बिरंगी सुपरकार! होली पर देखें Porsche 911 GT3 Art Car की खास बातें