ऑटोमोबाइल

Honda Activa: बेहद कम खर्च में घर लाएं ये बेस्ट सेलिंग Scooter! हर महीने देनी होगी महज 1,613 रुपये EMI

Honda Activa 6G देश की बेस्ट सेलिंग स्कूटर है, कंपनी ने साल 2020 की शुरुआत में अपने इस मशहूर स्कूटर के सिक्सथ जेनरेशन मॉडल को पेश किया था। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर पिछले मॉडल के मुकाबले तकरीबन 10% ज्यादा माइलेज देता है।

3 min read
Honda Activa 6G

Honda Activa Down Payment and EMI: ऑटोमेटिक स्कूटर आज के समय में रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। कम कीमत, बेहतर माइलेज, लो मेंटनेंस और ख़ास उपयोगिता के चलते तकरीबन हर घर में स्कूटर की जरूरत महसूस होती है। इस सेग्मेंट में Honda Activa सबसे मशहूर है और यही कारण है कि ये देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर है। कंपनी हर महीने इस स्कूटर के के तकरीबन पौने 2 लाख यूनिट्स की बिक्री करती है, जो कि किसी भी अन्य स्कूटर के मुकाबले बहुत ज्यादा है।


होंडा एक्टिवा के बाद TVS Jupiter सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर है। आज हम आपको अपने इस लेख में Honda Activa के फाइनेंस विकल्पों और आसान मासिक किस्त के बारे में बातएंगे, ताकि आप अपने बज़ट के अनुसार बेहतर विकल्प का चुनाव कर सकें। तो आइये जानते हैं कि आप किस तरह इस स्कूटर को बेहद ही कम खर्च में घर ला सकते हैं।

क्या है फाइनेंस ऑप्शन और आसान EMI:

होंडा की आधिकारिक वेबसाइट पर न केवल प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलती है, बल्कि यहां पर EMI कैलकुलेटर भी दिया गया है। यहां पर फाइनेंस, डाउन पेमेंट और मासिक किस्त संबंधी पूरी जानकारी इसी कैलकुलेटर के मुताबिक है। इस समय इस स्कूटर की कीमत 71,432 रुपये से लेकर 73,177 रुपये के बीच है। हमने इसके बेस मॉडल को इस लेख के लिए चुना है। यदि आप 21,332 रुपये की राशि बतौर डाउन पेमेंट देते हैं तो लोन अमाउंट 50,000 रुपये रह जाती है। कैलकुलेटर में दर्ज 10% ब्याज दर के हिसाब से इस लोन अमाउंट पर आपको तकरीबन 8,081 रुपये ब्याज देना होगा।


50,000 रुपये आउटस्टैंडिंग लोन अमाउंट, 10% ब्याज दर और 3 साल की लोन अवधि को चुने जाने के बाद आपको हर महीने 1,613 रुपये की मासिक किस्त (EMI) देनी होगी। यहां पर आप अपने बजट के अनुसार डाउन पेमेंट, लोन टेन्योर, ब्याज़ दर (बैंकों के अनुसार भिन्न है) का चुनाव कर सकते हैं, जिससे आपकी मासिक किस्त कम ज्यादा हो सकती है। पूरा लोन जमा करने के बाद आप 3 साल के बाद तकरीबन 58,081 रुपये का भुगतान करेंगे।

कैसी है नई Honda Activa 6G:

कंपनी ने साल 2020 की शुरुआत में अपने इस मशहूर स्कूटर के सिक्सथ जेनरेशन मॉडल को पेश किया था। इसमें LED हेडलाइट के साथ (केवल डिलक्स वेरिएंट में), सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें आपको स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर और फ़यूल गेज मिलता है। इस स्कूटर में 109.51cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो कि, 7.79PS की पावर और 8.79Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर पिछले मॉडल के मुकाबले तकरीबन 10% ज्यादा माइलेज देता है।


Activa 6G में कंपनी ने ACG स्टार्टर मोटर तकनीक का भी इस्तेमाल किया है जो कि इसके माइलेज को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये इंजन किल स्विच के साथ आता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक टेलिस्कोपिक फोर्क और 12 इंच का बड़ा फ्रंट व्हील है। ये दोनों अपडेट होंडा एक्टिवा को स्ट्रेट और बेंड में अधिक स्थिरता प्रदान करते हैं। प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक और 10 इंच के रियर व्हील में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक्टिवा 6G दोनों सिरों पर 130 मिमी ड्रम ब्रेक के साथ आती है और इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) को बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है।

Updated on:
29 May 2022 09:00 pm
Published on:
29 May 2022 08:42 pm
Also Read
View All