ऑटोमोबाइल

बाइक मार्केट में बड़ा उलटफेर! होंडा ने हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़ा, फरवरी 2025 में 3.83 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ नई बढ़त

Honda sales February 2025: फरवरी 2025 में होंडा ने 3.83 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़ दिया। जानें होंडा की कुल बिक्री, एक्सपोर्ट आंकड़े और अन्य डिटेल्स!
2 min read
Mar 05, 2025
Honda SP 125

Honda Sales February 2025 Vs Hero Motocorp: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने फरवरी 2025 के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी की कुल बिक्री 4,22,449 यूनिट्स रही, जो पिछले साल फरवरी 2024 में दर्ज की गई 4,58,711 यूनिट्स की तुलना में 7.91% की गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में होंडा को 7.26% की गिरावट का सामना करना पड़ा, जबकि एक्सपोर्ट में 13.89% की कमी आई। हालांकि, बिक्री में गिरावट के बावजूद, होंडा अपने मेन कंपटीटर हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़ने में सफल रहा है।

सालाना बिक्री और एक्सपोर्ट की तुलना

फरवरी 2025 में होंडा ने कुल 3,83,918 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। वहीं, एक्सपोर्ट 38,531 यूनिट्स रहा। कुल मिलाकर, कंपनी ने 4,22,449 यूनिट्स बेचीं।

महीने-दर-महीने बिक्री और एक्सपोर्ट की तुलना

जनवरी 2025 में होंडा ने 4,02,977 यूनिट्स बेची थीं, जो फरवरी 2025 में घटकर 3,83,918 यूनिट्स रह गई, यानी 4.73% की गिरावट दर्ज की गई। एक्सपोर्ट में भी 7.97% की गिरावट आई, जो जनवरी में 41,870 यूनिट्स था और फरवरी में 38,531 यूनिट्स रह गया।

होंडा ने YTD बिक्री में हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़ा

सालाना बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, होंडा ने अपने कंपटीटर हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़ दिया। होंडा की कुल बिक्री (घरेलू + एक्सपोर्ट) 54,04,216 यूनिट्स रही, जबकि हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री 53,49,583 यूनिट्स दर्ज की गई। हालांकि, घरेलू बाजार में हीरो की बिक्री अच्छी रही, लेकिन एक्सपोर्ट के मामले में वह होंडा से पिछड़ गया। होंडा ने 4,78,975 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया, जो हीरो से ज्यादा रहा।

फरवरी 2025 की खास बातें

फरवरी 2025 होंडा के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन कंपनी ने कई अहम उपलब्धियां भी हासिल कीं।

HMSI ने Shine 125 और Hornet 2.0 के अपडेटेड OBD2B कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किए, जिनमें एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी ने नया NX200 भी लॉन्च किया, जिसमें OBD2B कंप्लायंट इंजन और अपग्रेडेड इक्विपमेंट शामिल हैं।
होंडा ने दक्षिण भारत में 2 करोड़ यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया।
Shine 125 और SP125 की कुल 10 लाख यूनिट्स की बिक्री मध्य प्रदेश में दर्ज की गई, जिससे कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स की मांग का पता चलता है।
हालांकि होंडा को फरवरी 2025 में बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा, फिर भी कंपनी ने अपनी प्रतिस्पर्धी पकड़ बनाए रखते हुए हीरो मोटोकॉर्प को कुल बिक्री में पीछे छोड़ दिया।

Updated on:
05 Mar 2025 11:46 am
Published on:
05 Mar 2025 11:30 am