ऑटोमोबाइल

5,000 से 10,000 रुपये का चालान महज 100 रुपये में हो जाएगा माफ़, जानें कैसे

Traffic Rules तोड़ने पर देना पड़ेगा दोगुने से भी ज्यादा चालान कुछ सूरतों में आप महज 100 रुपये का फाइन देकर बच सकते हैं बस आपको ट्रैफिक नियमों की होनी चाहिए जानकारी
2 min read
Sep 12, 2019
traffic rules

नई दिल्ली: जब नये ट्रैफिक नियम लागू हुए हैं तब से अब तक लगभग 1.50 लाख रुपये चालान के तौर पर लोगों से वसूले जा चुके हैं। कई बार तो ड्राइविंग लाइसेंस होने के बावजूद भी लोगों के चालान कट कट चुके हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोगों कई बार अपनी गाड़ी के पेपर्स और ड्राइविंग लाइसेंस अपने घर पर ही भूल जाते हैं नतीजतन जब ट्रैफिक पुलिस गाड़ी के कागज़ मांगती है तो लोग जल्दबाज़ी में चालान कटवा लेते हैं। लेकिन आपको इस नये नियम से घबराने की ज़रा भी जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप महज 100 रुपये में हजारों का चालान देने से बच सकते हैं।

दरअसल चालान कटने के कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लोग घर में गाड़ी के पेपर भूल जाते हैं और उनका चालान कट जाता है। आप भी अगर कभी ऐसी स्थिति में फंस जाएं जो आप 5 से 10 हजार देने की जगह महज 100 रुपये देकर बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे भारी-भरकम चालान देने से आप बच सकते हैं।

दरअसल नये Motor Vehicles Act के लागू होने के बाद से ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) को तोड़ने पर 10 गुना तक का ज्यादा जुर्माना भरना पड़ रहा है। अगर कभी आप भी अपने घर में गाड़ी के पेपर भूल जाएं तो आप बच सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको नियम पता होने बेहद जरूरी हैं। अगर गाड़ी के किसी पेपर की वजह से आपका चालान कटता है तो आप तो आपको भारी चालान देना पड़ सकता है ऐसे में आपको घबराना नहीं चाहिए और तुरंत चालान नहीं कटवाना चाहिए क्योंकि ऐसे मामलों में आप 15 दिनों में कोर्ट के सामने जाकर गाड़ी के कागज दिखा सकते हैं और हजारों के चालान को महज 100 रुपये में बचा सकते हैं। इन पेपर्स में गाड़ी का इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पीयूसी शामिल हैं।

यहां पर चालान कटवाना होगा जरूरी

अगर आप गाड़ी चलाते समय पेपर्स भूल गए हों तब तो आप चालान से बच सकते हैं लेकिन आपका इंश्योरेंस रिन्यू नहीं नहीं हुआ है तो आपको चालान भरना ही पड़ेगा, ठीक ऐसा ही लाइसेंस और पीयूसी सर्टिफिकेट के साथ भी होगा। ऐसे में आपको रिन्यू होने वाले पेपर्स का ख़ास ख्याल रखना पड़ेगा नहीं तो आपको भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ेगा।

Published on:
12 Sept 2019 04:44 pm