ऑटोमोबाइल

ऐसे बढ़ा सकते हैं अपनी Royal Enfield बुलेट का माइलेज

आसान टिप्स से बढ़ा सकते हैं रॉयल एनफील्ड बुलेट का माइलेज लापरवाही के चलते कम माइलेज देने लगती है ये बाइक बिना पैसे खर्च किए हुए बढ़ाया जा सकता है माइलेज
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 5:19 PM IST
Royal Enfield Bike

नई दिल्ली: कई लोग जो रॉयल एनफील्ड की बाइक्स चलाते हैं उन्हें अक्सर इसके माइलेज से शिकायत रहती है, दरअसल पावर ज्यादा होने की वजह से इस बाइक का माइलेज कम हो जाता है और अगर आप इसकी केयर नहीं करते हैं तो ये माइलेज और कम हो जाता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक का माइलेज बढ़ा सकते हैं।

एयर फ़िल्टर

एयर फ़िल्टर किसी भी बाइक के इंजन के लिए बेहद जरूरी होता है ऐसे में अगर आप इसे साफ़ रखते हैं तो इंजन में साफ़ हवा जाती है, ऐसे में इंजन अच्छा माइलेज देता है।

पेट्रोल

कई बार पेट्रोल में अशुद्धि की वजह से बाइक का माइलेज कम हो जाता है, ऐसे में आप पेट्रोल सिर्फ विश्वासपात्र शख्स के पेट्रोल पम्प से ही भरवाएं।

सर्विसिंग

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की सर्विसिंग बेहद जरूरी होती है, बिना सर्विसिंग के इन बाइक्स का इंजन खराब होने लगता है और इसका माइलेज काफी हद तक कम हो जाता है।

Published on: