4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनवरी 2020 में लॉन्च होगी Audi Q8 कूप एसयूवी, बेहतरीन फीचर्स से होगी लैस

जनवरी 2020 में लॉन्च होगी Audi Q8 ये एक कूप-एसयूवी है इस एसयूवी का लुक है बेहद ही शानदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 11 Nov 2019, 12:50 PM IST

Audi Q8 launching in january

नई दिल्ली: इसी साल अगस्त की शुरुआत में हमने आपको बताया था कि ऑडी इंडिया 2019 के अंत तक Q8 लॉन्च करने की योजना बना रही है, लेकिन अब लॉन्च को जनवरी 2020 तक के लिए टाल दिया गया है। लंबे समय से Audi Q8 का इंतज़ार किया जा रहा था जो अब 15 जनवरी से ये कार बिक्री की लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। यह एक कूप-SUV है। ख़ास बात ये है कि ऑडी Q8 ऑटो एक्सपो 2020 से ठीक एक हफ्ते पहले आ रही है।

ऐसे ही नहीं है Mahaindra Scorpio की जबरदस्त डिमांड, जानें इस SUV से जुड़ी ख़ास बातें

ऑडी इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए एक मजबूत उत्पाद की योजना बनाई है, और क्यू 8 नए-जीन ऑडी ए 6 के बाद कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला अगला बड़ा मॉडल है। ऑडी Q8 अपने लॉन्च के समय से भारत स्टेज VI (BS6) के अनुरूप होगा, जो A6 सेडान के बाद कंपनी से दूसरा BS6 मॉडल होगा। कंपनी ने सिर्फ पेट्रोल कारों को भारत में लाने की घोषणा की है, नई ऑडी Q8 में 3.0-लीटर TFSI पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 340 बीएचपी की मैक्सिमम पावर जेनरेट करने में सक्षम है। ऑडी के क्वाट्रो AWD सिस्टम के साथ, मोटर को 8-स्पीड टिपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

देखने में ऑडी ए8 का लुक काफी बोल्ड और एग्रेसिव है जिसमें इसका बड़ा सिंगल फ्रेम सिग्नेचर ग्रिल लगाया गया है जिसके बॉर्डर काफी चौड़े हैं। इस कूप-एसयूवी में स्लीक LED हेडलैंप के साथ HD Matrix LED technology दी जाएगी और इसमें 3D-इफेक्ट डीआरएल ( daytime running lamps ) दिए जाएंगे। इस एसयूवी के फ्रंट बंपर पर स्किट प्लेट, बड़े एयर इंटेक दिए जाएंगे।

बंपर माइलेज देती हैं ये बाइक्स, माइलेज में इनसे आगे कोई भी नहीं

Q8 का की ढलानदार रूफलाइन की वजह से इसका लुक काफी उभरकर सामने आता है। इस एसयूवी में 22-inch के व्हील्स दिए गए हैं। रियर सेक्शन की बात करें तो इसमें रूफ माउंटेड स्पॉइलर्स और चौड़े टेल लैंप दिए जाते हैं।