ऑटोमोबाइल

Hyundai Creta इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च; ADAS सेफ्टी, 473 KM की रेंज के साथ मिलते हैं ये एडवांस फीचर्स, जानें कीमत?

Hyundai Creta Electric SUV: हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में बेहद आकर्षक है। इसकी कीमत और रेंज अपने सेगमेंट में इसे एक मजबूत प्रतियोगी के तौर पर खड़ा करेगी।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 11:41 AM IST
Hyundai Creta Electric

Hyundai Creta Electric Launched: दिग्गज कार ब्रांड हुंडई (Hyundai India) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Creta Electric को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये रखी है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 23.50 लाख रुपये है।

Hyundai Creta Electric Design: क्रेटा इलेक्ट्रिक का डिजाइन?

इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट में चार्जिंग सॉकेट फ्लैप पर हुंडई का लोगो दिया गया है, और एंगुलर फ्रंट बंपर पर पिक्सेलेटेड डिजाइन को भी देखा जा सकता है। साइड प्रोफाइल में इसे 17-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रियर की बात करें, तो इसे टेलगेट पर इलेक्ट्रिक बैजिंग दी गई है। डायमेंशन के लिहाज से देखें तो इसकी लंबाई 4340 मिमी, चौड़ाई 1790 मिमी, ऊंचाई 1655 मिमी और व्हीलबेस 2610 मिमी है। क्रेटा ईवी अपने ICE प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।

Hyundai Creta Electric Interior: इंटीरियर?

Hyundai Creta Electric का केबिन ICE मॉडल के समान है। इसमें ट्विन 10.25 की इंच स्क्रीन दी गई हैं, जिसमें एक इंस्ट्रूमेंटेशन और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इसके अलावा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, बोस का 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, USB A और C पोर्ट, 12V चार्जिंग पोर्ट और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Hyundai Creta Electric Saefty Features: सेफ्टी और अन्य फीचर्स?

सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लेवल 2 ADAS सिस्टम के तहत इसमें 19 सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं। अन्य फीचर्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स, फ्रंट आर्मरेस्ट के नीचे कूल्ड स्टोरेज, व्हीकल-टू-लोड (V2L) फंक्शनलिटी, माउंटेड कंट्रोल के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं।

Hyundai Creta Electric Battery: बैटरी और रेंज?

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। पहला पैक 42kWh का है, जिसकी रेंज 390 किलोमीटर की है, आउटपुट 133bhp का है। दूसरे पैक के तौर पर 51.4kWh की बैटरी है, इसकी रेंज 473 किलोमीटर की है और आउटपुट 169bhp का है। यह इलेक्ट्रिक SUV महज 7.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में बेहद आकर्षक है। इसकी कीमत और रेंज अपने सेगमेंट में इसे एक मजबूत प्रतियोगी के तौर पर खड़ा करेगी।

Updated on:
18 Jan 2025, 11:41 AM IST
Published on: