ऑटोमोबाइल

Hyundai Creta EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी हुंडई की क्रेटा, इंटीरियर हुआ लीक

Hyundai Creta EV: हुंडई इंडिया ने भारत में इलेक्ट्रिक क्रेटा की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की लेटेस्ट स्पाइ फोटोज सामने आई हैं। इस ईवी को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे साल 2025 के ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2023, 11:08 AM IST
Upcoming Hyundai Creta EV
Upcoming Hyundai Creta EV. (Photo: Motorbeam)

Hyundai Creta EV: भारत में पिछले कई सालों से इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं या अपने मौजूदा मॉडल में कुछ बदलाव करके उसे इलेक्ट्रिक बना रही हैं। इसी कड़ी में हुंडई इंडिया ने भारत में इलेक्ट्रिक क्रेटा की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस ईवी को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे साल 2025 के ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है।

ऐसा है इंटीरियर

क्रेटा ईवी के इंटीरियर की एक स्पाइ फोटो सामने आई हैं। इसमें डुअल-टोन ब्लैक और बेज थीम, एक चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, एक इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ड्राइव और ट्रैक्शन मोड के लिए एक रोटरी डायल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली SUV

550 KM की संभावित रेंज

गौरतलब है कि अभी तक इस आगामी कार के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस मॉडल में 55-60kWh बैटरी पैक मिलने सकता है, जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 550 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगा।
यह भी पढ़ें: Kawasaki ने भारत में KX65 और KX112 मोटरसाइकिल लॉन्च की

Updated on:
17 Jul 2023, 11:08 AM IST
Published on: