ऑटोमोबाइल

हुंडई ले आई हाई परफार्मेंस वाली इलेक्ट्रिक कार, 260 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार

Hyundai Ioniq 5 N: हुंडई ने अपनी पहली हाई परफार्मेंस Ioniq 5 N इलेक्ट्रिक कार पेश की है। कंपनी ने इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में फेमस गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड 2023 में इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को पेश किया है। बता दें कि यह कार हुंडई के फ्यूचर ईवी मॉडल पर बेस्ड है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2023, 1:34 PM IST
Hyundai Ioniq 5 N
Hyundai Ioniq 5 N

Hyundai Ioniq 5 N: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी पहली हाई परफार्मेंस Ioniq 5 N इलेक्ट्रिक कार पेश की है। कंपनी ने इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में फेमस गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड 2023 में इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को पेश किया है। बता दें कि यह कार हुंडई के फ्यूचर ईवी मॉडल पर बेस्ड है।

कई तरह के हुए बदलाव

Ionic 5n में हाई परफार्मेंस के लिए दो इलेक्ट्रिक मोटर लगाए गए हैं जो 650 हॉर्स पावर का आउटपुट जनरेट करता है। इसके अलावा N स्पेस इक्विपमेंट सिस्टम एक्सटीरियर और इंटीरियर को भी अपग्रेड किया गया है।

3.4 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

हुंडई की यह हाई परफार्मेंस इलेक्ट्रिक कार मात्र 3.4 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने की क्षमता रखती है। वहीं इसकी हाई स्पीड 260 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसमें 84 किलो वाट की बैटरी पैक दी गई है। हालांकि हुंडई ने अनवीलिंग के समय इस कार की रेंज का खुलासा नहीं किया। कंपनी एक हाई परफार्मेंस 800 वोल्ट का चार्जर देती है, जो 18 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा करती है।
यह भी पढ़ें: इंडियन आर्मी की नई ऑफिशियल व्हीकल बनी स्कार्पियो

भारत में Hyundai Ioniq 5 कीमत

बता दें कि भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड Ioniq 5 उपलब्ध है, जिसकी कीमत 44.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम ) है। इसके साथ 72.6kWh बैटरी पैक आती है। जिसकी 631 किलोमीटर प्रतिघंटे की रेंज है। इसका रियर एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 217hp और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें: Kia ने आज से Seltos Facelift की शुरू की प्री-बुकिंग

Updated on:
14 Jul 2023, 1:34 PM IST
Published on: