
इंडियन आर्मी बीते कई सालों से मारुति जिप्सी का इस्तेमाल कर रही थी। लेकिन भारतीय सेना का अब महिंद्रा स्कार्पियो की सवारी करगी। जी हां ! इंडियन आर्मी ने अपने बड़े को और मजबूत करने के लिए महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक(Mahindra Scorpio classic) की 1,850 यूनिट्स का ऑर्डर दिया है। इन गाड़ियों की डिलीवरी सेना के 12 रेजिमेंट्स में की जाएगी। Scorpio क्लासिक स्कॉर्पियो का अपग्रेडेड मॉडल है।
इतनी है कीमत
Mahindra Scorpio Classic की कीमत की बात करें तो, भारतीय बाजार में एक्स शोरूम 11.99 लाख से शुरुआत होती है। आपको बता दें कि महिंद्रा ने हाल ही में ऐलान किया था कि स्कॉर्पियो नेमप्लेट ने नौ लाख प्रोडक्शन का कीर्तिमान रचा है। कंपनी अब इस एसयूवी को स्कॉर्पियो-एन वेरिएंट में पेश करती है।
यह भी पढ़ें: मानसून के दिनों में पहाड़ों पर ट्रिप कर रहे हैं प्लान, पहले जानें ये टिप्स
पहले से ये गाड़ियां मौजूद
गौरतलब है कि इंडियन आर्मी के पास मौजूदा समय में फोर्स गोरखा, टाटा सफारी, टाटा ज़ेनॉन, मारुति सुजुकी जिप्सी पहले से ही शामिल है। अब सेना के बेड़े में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक शामिल हो गई है।
यह भी पढ़ें: Honda Dio अब हुआ ज्यादा पावरफुल, 125cc इंजन के साथ हुआ लॉन्च
Updated on:
14 Jul 2023, 11:24 AM IST
Published on:
14 Jul 2023, 11:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.