
Honda Dio 125cc
Honda Dio 125cc: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India) ढेर सारी टीज़ और अटकलों के बाद भारत में Dio 125CC स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। जापानी वाहन निर्माता ने इसे दो वेरिएंट के साथ भारत में पेश किया है। कंपनी स्कूटर पर 3 साल की गारंटी दे रही है। जिसे ग्राहक चाहें तो दस साल तक के लिए बढा सकते हैं।
ऐसा है इंजन
होंडा इंडिया ने इसे 125 सीसी के साथ बाजार में उतारा है, जो हाईएस्ट पावर 8.19 BHP और 10.4 NM का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस वेरिएंट में सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल करके पावर को पिछले पहिए में ट्रांसफर किया है।
बेहतरीन फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, इसमें eSP, ऑटोमैटिक चोक सिस्टम और आइडल स्टार्ट/स्टॉप, साइलेंट स्टार्टर, डिजिटल डैश और एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर्स मिलेगा। साथ होंडा डियो 125 सीसी को 18-लीटर अंडरसीट टैंक और बाहरी फ्यूल फिलर कैप को खोलने के लिए डबल फ़ंक्शन स्विच जैसी सुविधा से लैस किया गया है।
यह भी पढ़ें: प्रभास के कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी, रेंज रोवर समेत कई लग्जरी कारें शामिल
इन स्कूटरों से सीधी टक्कर
होंडा डियो 125 सीसी लॉन्च होने साथ ही सुजुकी एवेनिस (87,800 रुपये - 92,300 रुपये) और यामाहा RayZR 125 Fi-हाइब्रिड (84,230 रुपये - 91,330 रुपये) जैसे स्कूटरों को सीधी टक्कर देने वाली है।
यह भी पढ़ें: मानसून के दिनों में पहाड़ों पर ट्रिप कर रहे हैं प्लान, पहले जानें ये टिप्स
Updated on:
13 Jul 2023, 4:47 PM IST
Published on:
13 Jul 2023, 4:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.