ऑटोमोबाइल

भारत में जल्द लॉन्‍च हो सकती है Hyundai Ioniq9 इलेक्ट्रिक एसयूवी; ऑटो एक्सपो में हुई एंट्री, ये रही पूरी डिटेल

Hyundai Ioniq 9 को Auto Expo 2025 में शोकेस किया गया, जिसमें प्रीमियम फीचर्स और दमदार बैटरी रेंज दी गई है। चलिए जानते हैं भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है, और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।
3 min read
• •
Updated: 21 Jan 2025, 12:48 PM IST
Hyundai Ioniq 9

Hyundai Ioniq9 India Launch: दिग्गज कार ब्रांड हुंडई इंडिया ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Ioniq 9 को भारत में चल रहे सबसे बड़े ऑटो इवेंट भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक कार ग्लोबल मार्केट में पहले से ही बिक्री के लिए मौजूद है। हुंडई जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर सकती है। इस खबर में हम आपको इस ईवी से जुड़ी पूरी डिटेल के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए स्टार्ट करते हैं।

Hyundai Ioniq 9 Features: कैसे हैं इस इल्क्ट्रिक कार के फीचर्स?

Hyundai Ioniq 9 में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं, यही खास फीचर्स इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाते हैं। Hyundai Ioniq 9 में थ्री-रो सीटिंग लेआउट मिलता है, जिससे पैसेंजर्स को बेहतर कंफर्ट मिलता है। इसमें एलईडी सिग्नेचर लाइट्स और डिफरेंट साइज में अलॉय व्हील्स (19, 20, और 21 इंच) चुनने का ऑप्शन मिलता है। पैनोरमिक सनरूफ और सेकेंड रो पायलट सीट्स जैसी सुविधाओं से लैस है। इसमें एक बड़ा 620 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो लंबे सफर के हिसाब बेहतर है।

कार में 100 वाट हाई आउटपुट यूएसबी टाइप C पोर्ट मिलता है, जो आपके डिवाइसेज को जल्दी चार्ज करने की सुविधा देता है। इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का ही इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। अन्य फीचर्स में एंबिएंट लाइट्स, हुंडई कार प्ले, डिजिटल साइड मिरर्स, रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट-2, हाइवे ड्राइविंग असिस्ट-2, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स शामिल हैं।

इसके अलावा सेफ्टी के लिहाज से यह एसयूवी एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरिज, और मसाज फंक्शन सीट्स जैसे सेफी और कफंर्टेबल फीचर्स से लैस है।

Hyundai Ioniq 9 Battery: कैसा है आयोनिक 9 का पॉवरट्रेन?

पॉवरट्रेन की बात करें तो Hyundai Ioniq 9 में 110.3 kWh की क्षमता वाली बैटरी दी गई है। यह बैटरी फुल चार्ज होने पर 620 किलोमीटर तक की WLTP रेंज देती है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे इसे केवल 20 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

Hyundai Ioniq 9 Launch, Price in India: कीमत और लॉन्चिंग?

Hyundai ने अभी तक Ioniq 9 के भारतीय बाजार में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन Auto Expo 2025 में इसे शोकेस किए जाने के बाद, यह उम्मीद जताई जा रही है कि 2025 के अंत तक इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 1.30 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम के आसपास हो सकती है।

Updated on:
21 Jan 2025, 12:48 PM IST
Published on: