ऑटोमोबाइल

देश में जनवरी 2025 में कितनी Electric Car बिकीं, जानें कौन सी कंपनी रही नंबर-1!

January 2025 Electric Car Sales: जनवरी में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला! जानें किस ब्रांड ने मारी बाजी और कौन रह गया पीछे।
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2025, 2:13 PM IST
Feature image

January 2025 Electric Car Sales India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने आंकड़े जारी किए हैं। चलिए जानते हैं कि जनवरी 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का क्या हाल रहा है, सबसे ज्यादा डिमांड की मॉडल की रही है। यह रिपोर्ट साल-दर-साल और महीने-दर-महीने सेल्स फरफॉर्मेन्स के हिसाब से है।

जनवरी 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का हाल

FADA के अनुसार, जनवरी 2025 में कुल 11,266 इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं, जिसमें साल-दर-साल के हिसाब से 32.38% की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, दिसंबर 2024 में बिकी 8,822 यूनिट्स के मुकाबले महीने-दर-महीने 27.70% की बढ़ोतरी हुई है।

Tata Motors टॉप पर

जनवरी 2025 में Tata Motors ने 5,047 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के साथ बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी। हालांकि, कंपनी को साल-दर-साल 13.01% की गिरावट का सामना करना पड़ा। टाटा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में Tiago, Punch, Nexon और Tigor जैसे मॉडल शामिल हैं।

इलेक्ट्रिक कार ब्रांडजनवरी 2025 बिक्रीजनवरी 2024 बिक्रीसाल-दर-साल ग्रोथ (%)
Tata Motors5,0475,802-13%
MG Motors4,2371,203252%
Mahindra688784-12%
Hyundai32117089%
BYD31316293%
Citroen26931768%
BMW18115318%
Mercedes-Benz956253%
Kia473824%
Volvo 2755-51%
Audi181520%
अन्य कंपनियां2342-45%
कुल बिक्री11,2668,51732%
इलेक्ट्रिक कार बिक्री के आंकड़े (जनवरी 2025)

MG Motors की बिक्री में जबरदस्त उछाल

MG Motors ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए जनवरी 2025 में 4,237 यूनिट्स की बिक्री की। साल-दर-साल 252.20% की बढ़त के साथ कंपनी टाटा के बाद दूसरे स्थान पर रही।

Mahindra, Hyundai और अन्य कंपनियों का परफॉर्मेंस

महिंद्रा ने इस दौरान 688 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट को दर्शाता है।Hyundai ने 321 यूनिट्स के साथ 88.82% की बढ़त दर्ज की, जबकि चीनी कंपनी BYD ने 313 यूनिट्स के साथ 93.21% की ग्रोथ हासिल की। पीसीए ऑटोमोबाइल ने 269, वोल्‍वो ने 27, मर्सिडीज ने 95, किआ ने 47, ऑडी ने 18 और अन्‍य कंपनियों ने 23 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है।

Updated on:
10 Feb 2025, 2:13 PM IST
Published on: