ऑटोमोबाइल

Kawasaki की मोटरसाइकिलों पर आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितनी होगी बचत

Kawasaki z900
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2024, 10:37 AM IST
Kawasaki z900

Kawasaki Offers Year End Discounts: साल का आखिरी महीना चल रहा है, सभी कार/बाइक मेकर कंपनियां नया साल आने से पहले इवेंट्री स्टॉक खाली करना चाहती हैं, ऐसे में अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं। इसी क्रम में प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी कावासाकी अपने कुछ मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। चलिए जानते हैं ऑफर डिटेल के बारे में।

भारत में कंपनी की पॉपुलर बाइक कावासाकी निंजा 300 पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस छूट के बाद इसकी कीमत 3.43 लाख से घटकर 3.13 लाख रुपये हो गई है। ऐसे में अगर आप भी इस बाइक को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये बिल्कुल सही समय हो सकता है।

कावासाकी निंजा 500 पर भी है छूट

कावासाकी निंजा 500 की खरीद पर इस महीने 15,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। ब्रांड ने नवंबर में इस बाइक पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया था, जो इस महीने बढ़ा दिया गया है। भारत में इसे कंपलीट बिल्ट यूनिट यानि CBU रुट के जरिए लाया जाता है। यही कारण है कि इसकी कीमत 5.24 लाख रुपये है। डिस्काउंट के बाद निंजा 500 की कीमत 5.24 लाख रुपये से घटकर 5.09 लाख रुपये रह गई है।

सबसे ज्यादा इस बाइक पर है डिस्काउंट

कावासाकी वर्सेस 650 स्पोर्ट्स टूरर पर 30,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 7.77 लाख रुपये से घटकर 7.47 लाख रुपये रह गई है।

इस दिसंबर महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट कावासाकी निंजा 650 पर मिल रहा है, इसकी खरीद पर 45,000 रुपये की बचत की जा सकती है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 7.16 लाख से घटकर 6.71 लाख रुपये हो हो गई है।

कावासाकी Z900 की खरीद पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। छूट के बाद इसकी कीमत 9.38 लाख से घटकर 8.98 लाख रुपये हो गई है। बता दें कि खबर में बताई गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Updated on:
16 Dec 2024, 10:37 AM IST
Published on: