ऑटोमोबाइल

इन वजहों से बाइक का लुक हो जाता है ख़राब आज ही जान लें

दरअसल लापरवाही बरतने की वजह से बाइक का लुक खराब होने लगता है, इस समस्या से बचने के लिए आज हम आपको कुछ ख़ास तरीके बताने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 1:09 PM IST
Bike Care
Bike Care

नई दिल्ली: आपकी बाइक अगर देखने में खराब लगे तो शायद ये बात आपको ज्यादा पसंद नहीं आएगी क्योंकि बाइक ना सिर्फ आपके मुकाम पर पहुंचाती है बल्कि आपका स्टेटमेंट भी बताती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसे आप अपनी बाइक का ख़ास ख्याल रख सकते हैं। दरअसल लापरवाही बरतने की वजह से बाइक का लुक खराब होने लगता है, इस समस्या से बचने के लिए आज हम आपको कुछ ख़ास तरीके बताने जा रहे हैं।

लोग बाइक को धोते ( Bike Care ) तो जरूर है लेकिन कई बार हाई कॉस्टिक सोडा वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से बाइक का पेंट खराब होने लगता है। इसीलिए इसलिए बाइक को किसी अच्छे शैम्पू से धोना चाहिए।

धोने के बाद मोटरसाइकिल ( Motorcycle ) को सूखे कपड़े से अच्छी तरह से साफ करें, खासतौर पर मोटरसाइकिल की बैटरी टर्मिनल्स और प्लग एरिया को भी साफ करे ताकि पानी से कोई नुकसान न हो और जंग भी न लगे।

बाइक धोने के बाद बेहतर शाइन के लिए इस पर रबिंग कम पॉलिश जरूर करनी चाइये, इससे एक तो बॉडी पेंट सही रहता है और साथ ही बाइक में काफी अच्छी चमक भी आ जाती है।

बेहतर रिजल्ट पाने के लिए पॉलिश को बाइक के पेंट वाले हिस्सों पर लगा कर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें बाद में सूखे कपडे से रगड़ें, इससे बाइक की शाइन बढ़ जाएगी।

पॉलिश के कई ब्रांड मार्केट में आपको मिलते हैं लेकिन थोड़े से पैसे बचाने के लिए प्रोडक्ट से कांप्रोमाइज न करें। हमेशा ओरिजिनल प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें।

तेज धूप से बाइक को बचाकर रखें।

Updated on:
11 Jan 2020, 1:09 PM IST
Published on: