ऑटोमोबाइल

ऐसे ही नहीं है Mahaindra Scorpio की जबरदस्त डिमांड, जानें इस SUV से जुड़ी ख़ास बातें

महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो अगले साल होगी मार्केट में लॉन्च एक्सटीरियर में किए गए हैं बड़े बदलाव इस कार की कीमत भी होगी पहले से ज्यादा
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 11:45 AM IST
Mahindra Scorpio 2020 launching

नई दिल्ली: महिंद्रा की Scorpio देश की एक जानी-मानी SUV है जिसकी डिमांड में लॉन्चिंग के बाद से अब तक कोई कमो नहीं आई है, इस SUV को आज भी लोग पहले की तरह पसंद करते हैं और जल्दी ही स्कार्पियो BS-6 इंजन के साथ मार्केट में आने वाली है ऐसे में ये SUV प्रदूषण भी कम करेगी। आपको बता दें कि महिंद्रा की नई Scorpio अगले साल यानी 2020 में लॉन्च की जाएगी तो चलिए जानते हैं कि इस नई एसयूवी में क्या खासियत होगी। आपको बता दें कि मौजूदा स्कॉर्पियो की कीमत 10 से 16.63 लाख रुपये है, लेकिन जानकारी के मुताबिक़ नई स्कॉर्पियो की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है।

आपको बता दें कि महिंद्रा की नई Scorpio को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। स्पॉट की गई स्कॉर्पियो में कई तरह के बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं ऐसे में साफ़ पता चलता है कि इसके लुक्स पर जबरदस्त काम किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ कार के इंटीरियर को भी नया और फ्रेश लुक देने के लिए इसपर जबरदस्त काम किया गया है।

इंजन

मौजूदा Scorpio में दो इंजन विकल्प दिए जाते हैं जिनमें एक 2523cc का 4 सिलेंडर इंजन है जो 75 Bhp की पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। बात करें दूसरे इंजन की तो ये 2179cc का 4 सिलेंडर इंजन है जो 140 Bhp की पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

डायमेंशन

मौजूदा Scorpio के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4456 mm, चौड़ाई 1820 mm और ऊंचाई 1995 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2680 mm है। इसमें 60 लीटर का फ्यूल टैंक है। गाड़ी का कुल वजन 2610 किलोग्राम है। देखना होगा जब नई Scorpio बाजार में आएगी तब इसमें और कुछ नया देखने को मिल सकता है। और तब ही इसकी कीमत का भी खुलासा होगा। लेकिन इन सबके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

Published on: