ऑटोमोबाइल

Mahindra BE 6e खरीदें या Tata Curvv EV को ले जाएं घर, 2 मिनट में समझें कौन सी इलेक्ट्रिक कार आपके लिए है बेहतर?

प्राइस पॉइंट की बात करें तो कर्व ईवी के बेस वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। वहीं महिंद्रा ने अभी केवल BE 6E बेस वेरिएंट के प्राइस का खुलासा किया है।

2 min read
Dec 01, 2024

Mahindra BE 6e Vs Tata Curvv EV: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारें XEV 9e और BE 6e भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। Mahindra BE 6e का मुकाबला बाजार में पहले से बिक्री के लिए मौजूद ऑल-इलेक्ट्रिक टाटा कर्व ईवी कूप एसयूवी से है। प्राइस पॉइंट के लिहाज से देखें तो दोनों की कीमतें लगभग बराबर हैं। इस आर्टिकल में हम दोनों EVs का कंपेरिजन करने वाले हैं, चलिए शुरू करते हैं।

Mahindra BE 6e Vs Tata Curvv EV Powertrain, Range: पावरट्रेन और रेंज?

इन दोनों एसयूवी के पावरट्रेन में की बात करें तो टाटा कर्व ईवी में 45kW और 55kW के दो बैटरी पैक शामिल हैं। 45kWh बैटरी पैक वाला इलेक्ट्रिक मोटर 165bhp की पावर और 215nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दूसरा 55kW बैटरी पैक वाला इलेक्ट्रिक मोटर 148bhp और 215nm का आउटपुट जनरेट करता है। रेंज की बात करें तो टाटा कर्व में दोनों बैटरी पैक से क्रमशः 425 Km और 585 Km तक का सफर तय किया जा सकता है। बड़े बैटरी पैक के साथ टाटा कर्व 8.0 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।

महिंद्रा BE 6e की बात करें तो, इसमें दो बड़े बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 59 kWh और 79 kWh शामिल हैं। आउटपुट की बात करें तो 59 kWh बैटरी पैक वाला इलेक्ट्रिक मोटर 221bhp की पावर और 380nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 79kWh बैटरी पैक के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 281hp का पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है। रेंज के लिहाज से देखें तो 680 किलोमीटर तक के सफर के साथ महिंद्रा BE 6e टाटा कर्व पर भारी पड़ती है। ये इलेक्ट्रिक कार महज 6.7 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

Mahindra BE 6e Vs Tata Curvv EV Price: कितनी है कीमत?

प्राइस पॉइंट की बात करें तो कर्व ईवी के बेस वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। वहीं महिंद्रा ने अभी केवल BE 6E बेस वेरिएंट के प्राइस का खुलासा किया है, जो एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये है।

Mahindra BE 6e Vs Tata Curvv EV Dimensions: डायमेंशन?

डायमेंशन की बात करें तो महिंद्रा BE 6e 4,371 mm लंबी, 1,627mm ऊंची, 1,907mm चौड़ी है इसका व्हीलबेस 2,775 mm है, बूट कैपेसिटी 455 लीटर है, फ्रंक में 45 लीटर एक्स्ट्रा बूट स्पेस मिलता है।

कर्व ईवी की बात करें तो यह 4,310mm लंबी, 1,637mm ऊंची, 1,810mm चौड़ी है। इसका व्हीलबेस 2,560mm है। बूट कैपेसिटी 500 लीटर है।

Updated on:
04 Dec 2024 02:16 pm
Published on:
01 Dec 2024 03:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर