23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharat Mobility Expo: 17 जनवरी से शुरू होगा भारत मोबिलिटी एक्सपो, इन कार ब्रांड्स ने की आने की पुष्टि

Bharat Mobility Expo 2025 में कुछ नए मॉडल पेश किये जा सकते हैं। कुछ चर्चित मॉडल्स में हुंडई क्रेटा ईवी, मारुति ई विटारा, किआ ईवी 6 फेसलिफ्ट, टाटा हैरियर ईवी और टाटा सिएरा ईवी शामिल होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 1 Dec 2024, 1:28 PM IST

Bharat Mobility Expo 2025

Bharat Mobility Expo 2025: ऑटो इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इवेंट भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो, अगले साल 2025 में 17 जनवरी से 22 जनवरी बीच आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट को SIAM, CII और ACMA ऑर्गनाइज कर रही हैं। पहले इसे ऑटो एक्सपो के नाम से जानते थे बाद में इसका नाम बदल दिया गया।

ये कार कंपनियां ले रही हैं हिस्सा

कार देखो के मुताबिक, इस इवेंट में जो कार कंपनियां हिस्सा ले रही हैं उनमें; BMW, BYD, हुंडई, इसुजु, किआ, लेक्सस, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, मर्सिडीज-बेंज, मॉरिस गैरेज, पोर्श, स्कोडा, फॉक्सवैगन, टाटा मोटर्स, टोयोटा और विनफास्ट शामिल हैं। आने वाले कुछ हफ्तों में ऑडी, लैंड रोवर, रेनॉल्ट, निसान, Maserati, जीप, फोर्स मोटर्स, लोटस जैसे OEM भी इस कार्यकर्म में शामिल हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें– Best Compact SUVs: ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती एसयूवी, कीमत 6 लाख रुपये से शुरू, आप की फेवरेट कौन?

भारत मोबिलिटी एक्सपो में कुछ नए मॉडल पेश किये जा सकते हैं, जिसमें कई अपडेट शामिल हैं। कुछ चर्चित मॉडल्स में हुंडई क्रेटा ईवी, मारुति ई विटारा, किआ ईवी 6 फेसलिफ्ट, टाटा हैरियर ईवी और टाटा सिएरा ईवी शामिल होंगे।

आयोजन का स्थान?

कार्यक्रम स्थल की बात करें तो, भारत मोबिलिटी एक्सपो को दिल्ली एनसीआर में तीन स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतमंडपम (प्रगति मैदान), द्वारका में यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें– ‘माया’ पर चलती है महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार, 5 यूनिक फीचर्स के साथ मिलती है जबरदस्त सेफ्टी