ऑटोमोबाइल

Mahindra New Car Launch 2025: महिंद्रा की बड़ी तैयारी, 2025 में आ रही हैं ये 4 नई SUVs, इलेक्ट्रिक से लेकर डीजल मॉडल तक

Mahindra New Car Launch 2025: महिंद्रा साल 2025 में लॉन्च करेगी 4 नई SUVs, जिनमें इलेक्ट्रिक और डीजल दोनों विकल्प होंगे। जानें लॉन्च से जुड़ी जजनकारी और संभावित फीचर्स की डिटेल।

2 min read
Jun 11, 2025
Mahindra New Car Launch 2025 (Image Source: Mahindra & Mahindra)

Mahindra New Car Launch 2025: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) इस साल 2025 में चार नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने 2030 तक 23 नई गाड़ियों को बाजार में उतारने का रोडमैप तैयार किया है, जिनमें ICE (पेट्रोल-डीजल), इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल शामिल होंगे। अपकमिंग चार SUVs इसी प्लानिंग का हिस्सा हैं जिन्हें 2025 में भारतीय सड़कों पर उतारा जाएगा।

जल्द आएगी Mahindra XUV3XO EV

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV XUV3XO EV को कंपनी अगले कुछ महीनों में लॉन्च कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार मौजूदा पेट्रोल मॉडल से थोड़ा अलग देखि और इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के हिसाब से खास बदलाव किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, SUV में नया ग्रिल, बड़ा एयर इनटेक और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इसमें 35kWh की बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है। वाहन की फुल स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय जारी की जाएगी।

Mahindra XEV 9e के छह नए वेरिएंट होंगे लॉन्च

XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी छह नए वेरिएंट्स के साथ बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। इनमें Pack One 59kWh, Pack Two 59kWh, Pack Three 59kWh, Pack Three Select 59kWh, Pack Three 79kWh और Pack Three Select 79kWh शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अलग-अलग बैटरी साइज और कीमतों के विकल्प मिल सकेंगे। नए वेरिएंट्स को आगामी हफ्तों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

15 अगस्त को लॉन्च होगी नई Bolero Neo

कंपनी की लोकप्रिय SUV Bolero Neo का फेसलिफ्ट वर्जन 15 अगस्त, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल में नया बॉडी डिजाइन, उभरे हुए व्हील आर्च, फ्रेश डोर डिजाइन और बड़े 5-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसके अलावा इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 100 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा।

साल के अंत तक आएगी Mahindra XEV 7e

Mahindra XEV 7e को लेकर कुछ जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, डुअल-टोन इंटीरियर, Harman Kardon का 16-स्पीकर साउंड सिस्टम, VisionX हेड-अप डिस्प्ले, लेवल-2 ADAS और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए जाने की संभावना है। SUV को 59kWh और 79kWh बैटरी विकल्पों में लाया जा सकता है। यह मॉडल 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर फोकस

महिंद्रा की रणनीति से साफ है कि कंपनी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। चारों SUVs में से दो पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं, जबकि एक पॉपुलर डीजल SUV का फेसलिफ्ट है।

Published on:
11 Jun 2025 01:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर