ऊपर दिए गए टेबल आंकड़ों से साफ है कि बीते पांच वर्षों में SUV सेगमेंट में फ्यूल टाइप के ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां एक ओर पेट्रोल SUV की हिस्सेदारी 2020-21 में 76.3% थी, वहीं यह 2024-25 में घटकर 57.7% रह गई है। दूसरी ओर, CNG वाहनों की हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि हुई है, जो 2020-21 में मात्र 6.3% थी और 2024-25 में 19.5% तक पहुंच गई है, यानि तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि डीजल की हिस्सेदारी इस दौरान लगभग स्थिर रही, करीब 18% के आसपास। यह ट्रेंड साफ इशारा करता है कि भारतीय ग्राहक अब ज्यादा किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प जैसे CNG की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं।