ऑटोमोबाइल

Mahindra Thar Roxx लवर्स के लिए बुरी खबर; कंपनी ने बढ़ाए दाम, ये वेरिएंट हुए महंगे

Mahindra Thar Roxx Powertrain: महिंद्रा थार रॉक्स में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों का ऑप्शन मिलता है। इसमें 1997cc का पेट्रोल इंजन और 2184cc का डीजल इंजन शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2025, 3:10 PM IST
Mahindra Thar Roxx

Mahindra Thar Roxx Price Hike: महिंद्रा थार रॉक्स लवर्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल कंपनी ने इस एसयूवी की कीमतें बढ़ा दी है, ऐसे में अगर खरीदने की सोंच रहे हैं तो अब आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। महिंद्रा ने इसकी कीमत में 60,000 रुपये (2.86%) तक का इजाफा किया है। यह बढ़ोतरी थार रॉक्स के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल्स में हुई है।

हालांकि, अच्छी बात यह है कि पेट्रोल के 5 में से केवल 1 वेरिएंट और डीजल के 13 में से 6 वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दोनों के एंट्री लेवल वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। थार रॉक्स पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये और डीजल मॉडल की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

इन वेरिएंट्स के बढ़ें दाम

पेट्रोल इंजन टॉप वेरिएंट AX7 L AT के प्राइस में 2.50 फीसदी के हिसाब से 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। डीजल इंजन MX5 MT 4X4 वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत में 30 हजार रुपये, AX5 L AT 4X4 की कीमत में 10 हजार रुपये, AX7 L MT, AX7 L AT की कीमत में 50 हजार रुपये का इजाफा किया गया है।

जिन वेरिएंट्स की कीमतों में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी की गई है उनमें AX7 L MT 4X4 और AX7 L AT 4X4 शामिल हैं। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में 60 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।

थार रॉक्स के डीजल AX7 L AT 4×4 (टॉप मॉडल) और AX7 L AT 4X4 वेरिएंट में सबसे ज्यादा 60,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

Mahindra Thar Roxx Powertrain: कैसा है थार रॉक्स का पॉवरट्रेन?

महिंद्रा थार रॉक्स में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों का ऑप्शन मिलता है। इसमें 1997cc का पेट्रोल इंजन और 2184cc का डीजल इंजन शामिल है। इसके साथ ही 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

Mahindra Thar Roxx Safety Features: कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स?

Thar Roxx में सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 6 एयरबैग, ESC, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं। थार रॉक्स ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।

Updated on:
16 Jan 2025, 3:10 PM IST
Published on: