ऑटोमोबाइल

Maruti Brezza हुई और भी सेफ! सभी वेरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग, देखिए ऐसी ही और कारों की लिस्ट

Maruti Brezza अब सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग के साथ और ज्यादा सुरक्षित हो गई है। चलिए जानते हैं इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल के बारे में साथ ही देखें उन कारों की लिस्ट, जो पहले से ही स्टैंडर्ड तौर पर इस फीचर के साथ आती हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2025, 2:14 PM IST
Maruti Brezza

Maruti Brezza Gets 6 Airbags As Standard Now: भारत की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी ब्रेजा मॉडल को अपडेट किया है और इसमें अब कुछ नए सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं यानि कि ये फीचर्स अब हर वेरिएंट में देखने को मिलेंगे।

अब इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग देखने को मिलेंगे, जो पहले सिर्फ ZXi+ वेरिएंट में उपलब्ध थे। इसके अलावा, कुछ और फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इस अपडेट के साथ ब्रेजा की कीमत अब 8.54 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि, फरवरी 2025 की शुरुआत में इस एसयूवी की कीमतों में 20,000 तक की बढ़ोतरी की गई थी।

क्या-क्या नए फीचर्स मिलें?

ब्रेजा में अब सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट दी जाएगी। पहले, पीछे बैठने वाले बीच के पैसेंजर्स के लिए यह सीटबेल्ट नहीं मिलती थी। इसके अलावा, अब कुछ और कम्फर्ट फीचर्स भी स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं। जिसमें फ्रंट सीटबेल्ट की हाइट एडजस्टमेंट, पीछे के पैसेंजर्स के लिए सेंटर आर्मरेस्ट (जिसमें कपहोल्डर भी होंगे), एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट और 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट (जिससे सीटें जरूरत के हिसाब से मोड़ी जा सकती हैं) जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

पहले ये सभी फीचर्स सिर्फ टॉप वेरिएंट्स में मिलते थे, लेकिन अब ये सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड होंगे।

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

इंजन के मामले में ब्रेजा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी K15 पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। ऑटोमेटिक वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड है, जबकि ZXi और ZXi+ वेरिएंट में यह टेक्नोलॉजी मैनुअल गियरबॉक्स के साथ भी मिलती है।अगर आप CNG वेरिएंट चाहते हैं, तो यह ऑप्शन टॉप ZXi+ वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट्स में मिलेगा।

मारुति ब्रेजा के वो कंपटीटर्स, जिनमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।

इस अपडेट के साथ, ब्रेजा अब उन गाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जो स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स के साथ आती हैं। इनमें टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, Kia Syros, महिंद्रा XUV 3XO और Skoda Kylaq जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इससे ब्रेजा अपने सेगमेंट में और ज्यादा स्ट्रांग तरीके से फाइट करने में सक्षम होगी।

Updated on:
15 Feb 2025, 2:14 PM IST
Published on: