Tata Motors अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Punch का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की प्लानिंग कर रही है। इस नए वर्जन में नई हेडलाइट्स, अपडेटेड ग्रिल, बदला हुआ बंपर, नए अलॉय व्हील्स और रिडिजाइन्ड टेल लाइट्स जैसी एक्सटीरियर अपडेट्स देखने को मिलेंगे। इंजन की बात करें, तो इसमें वही 1.2L पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ आएगा। इसके अलावा, CNG वेरिएंट भी जारी रहेगा।