ऑटोमोबाइल

MARUTI से लेकर MAHINDRA तक; इन 3 कारों से होगा नए साल का स्वागत! आपको किसका है इंतजार?

भारत की सबसे बड़ी कंपनी, और बिक्री के मामले में भी सबसे आगे रहने वाली कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कार की कमी खलती है।
2 min read
Dec 23, 2024
Maruti e Vitara

Upcoming cars in January 2025: साल 2024 खत्म होने को है, महज चंद दिनों बाद नए साल 2025 का आगाज होने वाला है। इस नए साल का ऑटो मेकर कंपनियां भी गर्मजोशी से स्वागत के लिए तैयार हैं। जनवरी महीने में भारत का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट ऑटो एक्सपो आयोजित किया जाएगा। यहां पर देशी से लेकर ग्लोबल तक, लगभग सभी बड़े ब्रांड्स हिस्सा लेने वाले हैं। इस एक्सपो के बाद भारतीय बाजार में कई प्रोडक्ट्स की इंट्री होने वाली है।

यहां पर हम आपको 3 अपकमिंग कार्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी लॉन्चिंग नए साल के आगाज से होगी। चलिए जानते हैं इससे जुडी डिटेल्स के बारे में।

Mahindra BE6: महिंद्रा बीई6

महिंद्रा बीई6 पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। कंपनी ने इसे अपने डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म INGLO पर तैयार किया है। यह इलेक्ट्रिक कार एक प्रीमियम इंटीरियर और स्पोर्टी लुक से साथ पेश की है। महिंद्रा का दावा है कि, महज 6.7 सेकेंड में यह 0-100 KMPH की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसे केवल 20 मिनट में 20-80% तक चार्ज किया जा सकता है। महिंद्रा बीई6 की शुरुआती कीमत 18.90 लाख रुपये है, जल्द ही सभी वेरिएंट्स के प्राइस सामने आएंगे। डिलीवरी की बात करें तो फरवरी 2025 के अंत या मार्च 2025 की शुरुआत से स्टार्ट हो जाएगी।

Kia Syros: किआ सिरोस

किआ भारत में अपने बेहतर प्रदर्शन के बाद अपने पोर्टफोलियो को भी बढ़ा रही है। इस लिस्ट की दूसरी कार किआ सिरोस है, जिसे हाल ही में पेश किया गया है। Kia Syros ब्रांड की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आती है। इसमें फ्लश फिटेड डोर हैंडल के साथ ट्रायो कॉकपिट डिस्प्ले और ADAS लेवल-2 जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। यह दो इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। इसकी कीमतों का खुलासा जनवरी में होगा।

Maruti e Vitara: मारुति ई-विटारा

भारत की सबसे बड़ी कंपनी, और बिक्री के मामले में भी सबसे आगे रहने वाली कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कार की कमी खलती है। इसी कमी को दूर करने के लिए ब्रांड अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा के पेश करने के लिए तैयार है। इस कार को भी जनवरी में होने वाले Auto Expo में पेश किया जाएगा। मारुति सुजुकी अपनी इस ईवी को किफायती कीमत के साथ बेहतर पैकेज के रूप में पेश कर सकती है। यह 19-इंच अलॉय व्हील्स के साथ आएगी साथ ही एक एडवांस इंटीरियर और एक्सटीरियर देखने को मिलेगा। इसकी रेंज 500KM से ज्यादा होने की उम्मीद है।

Updated on:
23 Dec 2024 12:39 pm
Published on:
23 Dec 2024 12:39 pm