ऑटोमोबाइल

Maruti ने पेश किया Fronx का स्पेशल Turbo Edition, जानिए क्या कुछ है इसमें खास?

मारुति, Fronx को हाइब्रिड इंजन के साथ भी लाने की तैयारी कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, इसका हाइब्रिड वर्जन 2027 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2025, 3:24 PM IST
Maruti Fronx Turbo Edition
Photo Credit: Autocar India

Maruti Fronx Turbo Edition: मारुति सुजुकी इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी पॉपुलर क्रॉसओवर एसयूवी Fronx का स्पेशल Turbo Edition पेश किया है। नए एडिशन का लुक बोल्ड और अट्रैक्टिव है। मारुति ने इसके एक्सटीरियर डिजाइन और ग्राफिक्स में बदलाव किया गया है। चलिए जानते हैं इस एसयूवी में क्या कुछ खास नजर आया है।

क्या कुछ है खास?

नई मारुति सुजुकी Fronx Turbo Edition में कॉस्मेटिक चेंजेस किए गए हैं, इसमें अट्रैक्टिव ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। इसके बंपर पर तिरछा ब्लैक और रेड इंसर्ट मौजूद हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो ब्लैक ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, और फ्रंट डोर पर TURBO बैजिंग मिलती है, जो इसके लुक को स्पोर्टी बनाती है।

पावरट्रेन ऑप्शन?

पावरट्रेन की बात करें तो इस स्पेशल एडिशन में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2-लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन का विकल्प मौजूद है। इसमें वेरिएंट के हिसाब से 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। माइलेज की बात करें तो यह SUV पेट्रोल वेरिएंट के साथ 20.1 किलोमीटर/लीटर और CNG वेरिएंट के साथ 28.51किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम है।

कैसे हैं फीचर्स?

स्पेशल एडिशन 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो, ऐप्पल कार प्ले, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ABS (एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम), EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।

किससे है मुकाबला?

भारतीय बाजार में Fronx का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा XUV300, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और निसान मैग्नाइट जैसी कारों से होता है। भारत में फ्रोंक्स SUV अपने बेहतरीन माइलेज के लिए काफी पॉपुलर है।

आएगा हाइब्रिड वर्जन?

मारुति, Fronx को हाइब्रिड इंजन के साथ भी लाने की तैयारी कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, इसका हाइब्रिड वर्जन 2027 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हाइब्रिड सिस्टम के साथ इसका माइलेज 30 किलोमीटर से ज्यादा हो सकता है।

फिलहाल, Maruti Fronx Turbo Edition की बिक्री कब शुरू होगी, कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Updated on:
22 Jan 2025, 3:24 PM IST
Published on: