
Maruti Suzuki Brezza Brand Ambassador: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा (Maruti Brezza) का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस बात की घोषणा दिल्ली में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में की गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि Brezza को साल 2016 में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से इसकी 12,00,000 से ज्यादा यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री हुई है। ब्रेजा की भारतीय बाजार में पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, पिछले साल 2024 में 1,88,160 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री के साथ कॉम्पैक्ट सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO और स्कोडा काईलैक जैसी गाड़ियों से होता है।
ब्रेजा के पॉवरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 6,000 आरपीएम पर 101.64 ब्रेक हॉर्सपावर (बीएचपी) और 4,400 आरपीएम पर 136.8 न्यूटन मीटर (एनएम) टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ब्रेजा में 1462 सीसी का इंजन डिस्प्लेसमेंट और चार सिलेंडर देखने को मिलता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। साथ ही इसमें मारुति सुजुकी की स्मार्ट-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलती है।
मारुति ब्रेजा के प्राइस की बात करें तो भारतीय बाजार में यह 8.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 13.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Updated on:
22 Jan 2025, 11:39 AM IST
Published on:
22 Jan 2025, 11:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.