ऑटोमोबाइल

एक महीने में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों की ड्रीम कार बनी MARUTI की ये गाड़ी; 34 का माइलेज, कीमत मात्र 5.55 लाख रुपये

Maruti Wagon R Powertrain: मारुति वैगन आर के पॉवरट्रेन की बात करें तो यह 1-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। ये इंजन क्रमशः 90 PS/ 113 Nm और 67 PS/ 89 Nm का आउटपुट प्रोड्यूस करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2024, 5:54 PM IST
Maruti Suzuk WagonR

Maruti Suzuki Sales November 2024: हमेशा की तरह पिछले नवंबर महीने में भीं मारुति सुजुकी ने देश में बिक्री के मामले पहली पोजीशन हासिल की है। टोटल 1,41,312 यूनिट्स की बिक्री के साथ साल-दर-साल के हिसाब से 5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। पिछले साल इसी अवधि के बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो 1,34,158 यूनिट्स रही हैं।

भारत में टॉल बॉय के नाम से जानी जाने वाली मारुति वैगन आर (Maruti Wagon R) काफी पॉपुलर है। ब्रांड ने नवंबर 2024 में इसकी कुल 13,982 यूनिट्स की बिक्री की है। इस खबर में हम आपको मारुति वैगन आर की कीमत, माइलेज सहित अन्य खासियत के बारे में बताने वाले हैं, चलिए शुरू करते हैं।

Maruti Wagon R Price: मारुति वैगन आर की कीमत?

वैगन आर भरते में कई वेरिएंट्स जैसे - LXi, VXi, ZXi और ZXi+ के साथ CNG ऑप्शन के साथ मौजूद है। कीमत की बात करें तो 5.55 लाख रुपये एक्स-शोरूम से 7.33 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है।

Maruti Wagon R Features: मारुति वैगन आर की खासियत?

मारुति वैगन आर के फीचर्स में 7-इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले, स्मार्टफोन नेविगेशन, 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, हिल-होल्ड असिस्ट (एएमटी वेरिएंट), डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Maruti Wagon R Powertrain: मारुति वैगन आर का इंजन?

मारुति वैगन आर के पॉवरट्रेन की बात करें तो यह 1-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। ये इंजन क्रमशः 90 PS/ 113 Nm और 67 PS/ 89 Nm का आउटपुट प्रोड्यूस करते हैं। दोनों ऑप्शन 5-स्पीड मैनुअल के साथ आते हैं। इसके आलावा, मारुति वैगन आर में 1-लीटर पेट्रोल वेरिएंट के साथ सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है, जो 57 PS/82 Nm आउटपुट देता है।

Maruti Wagon R Mileage: मारुति वैगन आर का माइलेज?

मारुति वैगन आर के मामले में धांसू कार है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसमें 25.19 kmpl से लेकर 34.05 km/kg तक का माइलेज मिलता है।

Updated on:
11 Dec 2024, 5:54 PM IST
Published on: