24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉन्च से पहले जारी हुआ Kia Syros SUV का टीजर; पैनोरमिक सनरूफ और लग्जरी इंटीरियर के साथ होगी धांसू एंट्री

Kia Syros के इंजन सेटअप में 1.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5L डीजल यूनिट मिलने की संभावना है। सभी वेरिएंट में FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) ड्राइवट्रेन सिस्टम से लैस होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 10 Dec 2024, 6:32 PM IST

Kia Syros

Kia Syros SUV: किआ इंडिया जल्द ही भारत में 19 दिसंबर 2024 को अपनी नई एसयूवी सिरोस (Kia Syros) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने पहली बार इस अपकमिंग कार का टीजर जारी किया है। जारी टीजर में गाड़ी के इंटीरियर को दिखाया गया है, जिसमें इसके मेन फीचर्स की भी झलक देखने को मिली है।

जारी टीजर वीडियो में इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेंटर कंसोल, वायरलेस फोन चार्जिंग पैड, यूएसबी पोर्ट और बीच में सिग्नेचर लोगो के साथ स्टीयरिंग व्हील दिखाया गया है।

टीजर में ब्लैक डैशबोर्ड नजर आया है जिसकी पूरी लेंथ में इल्यूमिनेटिंग ब्लू लाइन देखने को मिलती हैं। इसके आलावा, इस कार में पैनोरमिक सनरूफ होने की पुष्टि होती है। इंफोटेनमेंट यूनिट वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, नेविगेशन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें–10 लाख रुपये का बजट है? तो घर ला सकते हैं ये 3 नई कार; धांसू फीचर्स, सेफ्टी भी जबरदस्त, लिस्ट में Skoda भी शामिल

Kia Syros Features: फीचर्स?

कार से जुड़ी ज्यादा जानकारी इसके आधिकारिक लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी। हालांकि, नई किआ कॉम्पैक्ट एसयूवी के इंटीरियर लेआउट और फीचर्स को सोनेट के साथ साझा करने की उम्मीद है। इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ABS के साथ EBD और रियर डिस्क ब्रेक भी दिए जा सकते हैं। सिरोस अपनी सेगमेंट की पहली कार होगी जिसमें ADAS सूट दिया ऑफर किया जाएगा। लुक के मामले में यह एसयूवी, ब्रांड की अन्य SUVs से अलग होगी।

यह भी पढ़ें– Maruti Fronx खरीदें या New Maruti Dzire को ले जाएं घर, 2 मिनट में समझें कौन सी गाड़ी आपके लिए रहेगी बेहतर?

Kia Syros Powertrain: कैसा है इंजन?

Kia Syros के इंजन सेटअप में 1.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5L डीजल यूनिट मिलने की संभावना है। सभी वेरिएंट में FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) ड्राइवट्रेन सिस्टम से लैस होंगे। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ उपलब्ध होगी।

Kia Syros Price, Rivals: कीमत और मुकाबला?

भारत में इसका मुकाबलाहुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300 और स्कोडा काइलैक सहित टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल सबकॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। कीमत की बात करें तो 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें–जनवरी 2025 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, महिंद्रा भी करेगी बढ़ोतरी