23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनवरी 2025 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, महिंद्रा भी करेगी बढ़ोतरी

भारत में मारुति सुजुकी कई मॉडल्स की बिक्री करती है, इसमें एंट्री-लेवल हैचबैक मारुति ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा और प्रीमियम इनविक्टो जैसी कारें शामिल हैं।,
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 9 Dec 2024, 5:45 PM IST

Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Price Hike: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी, जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। एक प्रेस रिलीज में ब्रांड ने बताया है कि यह बढ़ोतरी 4 फीसदी तक होगी। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं दी गई है किस मॉडल पर कितनी बढ़ोतरी होगी।

क्या है कार की कीमत में बढ़ोतरी का कारण?

कंपनी ने बताया कि, इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल एक्सपेंस के बढ़ने के चलते कारों की कीमत को बढ़ाया जाएगा। भारत में मारुति सुजुकी कई मॉडल्स की बिक्री करती है, इसमें एंट्री-लेवल हैचबैक मारुति ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, ईको, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा, इग्निस, बैलेनो, सियाज, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, XL6 और प्रीमियम इनविक्टो जैसी कारें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें–Renault की 4.69 लाख रुपये वाली इस पॉपुलर कार पर आया डिस्काउंट, इतनी होगी बचत

Mahindra SUV Price Hike: महिंद्रा भी बढ़ाएगी दाम

देशी ऑटोमेकर कंपनी महिंद्रा ने भी जनवरी 2025 से कारों की कीमतें बढ़ाने की बात कही है, ब्रांड अपने एसयूवी लाइन-अप पर 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रहा है। यह बढ़ोतरी गाड़ियों के आधार पर अलग अलग होगी।

भारत में महिंद्रा, थार और थार रॉक्स, बोलेरो, बोलेरो नियो और बोलेरो नियो प्लस, स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी700, एक्सयूवी 3एक्सओ और एक्सयूवी400 ईवी जैसे मॉडल की बिक्री करती है। ब्रांड ने अपने पोर्टफोलिओ में 2 नई इलेक्ट्रिक कारें ऐड की हैं, जो Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6 हैं।

यह भी पढ़ें– Toyota की ये 7-सीटर फैमिली कार हुई महंगी; ADAS सेफ्टी के साथ मिलता है हाइब्रिड इंजन, देखें नई कीमत