
Toyota Innova Hycross Price Hike: देश की पॉपुलर MPVs में से एक टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस अब महंगी हो गई है। भारत में इसकी डिमांड काफी ज्यादा है, इसके पीछे का कारण है इसका आकर्षक डिजाइन, धांसू फीचर्स और हाइब्रिड पॉवरट्रेन सिस्टम। अगर आप भी निकट भविष्य में इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें GX, GX(O), VX, VX(O), ZX और ZX(O) जैसे ट्रिम्स शामिल हैं।
ब्रांड ने इसकी कीमतों में 36,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, अब इस MPV की नई कीमतें 19.94 लाख रुपये से लेकर 31.34 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच हो गई हैं।
Toyota Innova Hycross के एंट्री-लेवल वेरिएंट GX और GX(O) के प्राइस में 17,000 रुपये बढ़ाए गए हैं, मिड वेरिएंट VX और VX(O) में 35,000 रुपये बढ़ाए गए वहीं टॉप मॉडल ZX और ZX(O) की कीमत में 36,000 रुपये का इजाफा किया गया है।
नवंबर 2024 के सेल्स आंकड़ों को देखें तो पता चलता है भारत में इसकी अच्छी-खासी डिमांड है। पिछले महीने 25,586 इनोवा हाईक्रॉस कारों की बिक्री हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 17,818 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी, जिसके हिसाब से सालाना आधार पर बिक्री में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
हाइक्रॉस एमपीवी का लुक के मामले में काफी अट्रैक्टिव है। प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मैटेलिक और एटीट्यूड ब्लैक माइका सहित कई कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें 7 और 8 सीटर दोनों का विकल्प मिल जाता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसी एडवांस सुविधाएं मिलती हैं।
पावरट्रेन की बात करें तो, नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस में 2-लीटर हाइब्रिड और 2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। ट्रांशमिशन में CVT और e-CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करें तो 16.13 से 23.24 किलोमीटर/लीटर तक का है।
Updated on:
9 Dec 2024, 5:48 PM IST
Published on:
9 Dec 2024, 12:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.