किआ इंडिया, 2025 की दूसरी छमाही में अपनी अपडेटड कैरेंस को पेश कर सकती है। इसके पावरट्रेन और ट्रांसमिशन ऑप्शन में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा, इसे कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ दोबारा मार्केट में उतारने की प्लानिंग है। ब्रांड को भारत में कैरेंस से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है, ग्राहकों के लिए भी यह एक अच्छी फैमिली कार बनकर उभरी है। आने वाले समय में किआ इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश कर सकती है।