ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का बड़ा ऐलान! Altro, Swift, Brezza समेत सभी मॉडल होंगे महंगे, इस साल तीसरी बार बढ़ीं कीमतें

मारुति सुजुकी अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। ऑल्टो, स्विफ्ट, ब्रेजा समेत सभी मॉडल होंगे महंगे।
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2025, 11:36 AM IST
Maruti Suzuki Price Hike April 2025

Maruti Suzuki Price Hike April 2025: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सोमवार को घोषणा की कि वह अप्रैल 2025 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने इस फैसले के पीछे बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्चों को मुख्य कारण बताया है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल्स पर अलग-अलग होगी, जिसका असर संभावित ग्राहकों पर पड़ सकता है।

कीमत बढ़ाने का कारण

पिछले कुछ समय से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को महंगाई, कच्चे माल की ऊंची कीमतें और बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन कारकों के चलते वाहन कंपनियों को अपनी उत्पादन लागत में बढ़ोतरी झेलनी पड़ रही है, जिसका असर कारों की कीमतों पर भी पड़ रहा है।

इससे पहले भी हुई बढ़ोतरी

यह पहली बार नहीं है जब मारुति सुजुकी ने दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले जनवरी 2025 में भी कंपनी ने 4% तक कीमतें बढ़ाई थीं, जिसकी घोषणा दिसंबर 2024 में की गई थी। इसके आलावा, फरवरी 2025 में कंपनी ने कुछ मॉडलों की कीमतों में 1,500 रुपये से 32,500 रुपये तक का इजाफा किया था।

मारुति सुजुकी की यह बढ़ोतरी ग्राहकों के लिए एक झटका हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो नई कार खरीदने की योजना बना रहे थे। यदि आप मारुति की कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो अप्रैल से पहले खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है।

जल्द आएगी Maruti Fronx Hybrid

मारुति सुजुकी अपनी पहली इन-हाउस विकसित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को लेकर तैयार है, जो सबसे पहले Fronx Hybrid में देखने को मिलेगी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह नई SUV बाजार में किफायती और फ्यूल-इफिशिएंट ड्राइविंग का नया मानक स्थापित कर सकती है।

Fronx Hybrid में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मौजूदा स्विफ्ट से लिया गया है। इस इंजन को मारुति के नए सीरीज-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा, जो पारंपरिक टोयोटा एटकिंसन साइकिल इंजन से अधिक किफायती होगा। यह कार उन लोगों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है जो कम फ्यूल खर्च में बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Updated on:
17 Mar 2025, 11:36 AM IST
Published on: