5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुआ Bajaj का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी ला रही है Chetak से भी सस्ता मॉडल?

बजाज ऑटो का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह बजट फ्रेंडली स्कूटर चेतक ईवी का किफायती वर्जन हो सकता है, डिटेल्स के लिए पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 17 Mar 2025, 11:39 AM IST

Bajaj New Electric Scooter

Bajaj New Electric Scooter: बजाज ऑटो अपने नई इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। यह स्कूटर पूरी तरह से कैमोफ्लाज से ढका हुआ था, जिससे इसके डिजाइन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। हालांकि, टेस्टिंग किए जा रहे मॉडल में कुछ डिजाइन एलिमेंट्स बजाज चेतक ईवी से मिलते-जुलते दिखे। माना जा रहा है कि यह नया मॉडल बजट फ्रेंडली सेगमेंट को टारगेट करेगा और इसमें छोटा बैटरी पैक दिया जा सकती है। यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक ईवी का ज्यादा किफायती वर्जन हो सकता है।

पावरट्रेन और स्पेसिफिकेशन्स क्या होंगे?

इस अपकमिंग बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है, जो अधिकतम 50 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम होगी।इसका मतलब है कि यह स्कूटर डेली कम्यूट के लिए एक अच्छा और सस्ता विकल्प होगा। स्कूटर में 12-इंच के फ्रंट और रियर व्हील्स मिलेंगे और आगे की तरफ डिस्क ब्रेक दिया जाएगा। इसके अलावा, इसमें डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर भी देखने को मिलेंगे।

कैसा है इसका डिजाइन?

नए बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन काफी हद तक चेतक ईवी से मिलता-जुलता है। इसमें गोल शेप का हेडलाइट दिया गया है। हालांकि, चेतक ईवी में डुअल टेललाइट सेटअप देखने को मिलता है, जबकि इस नए मॉडल में सिंगल-पॉड टेललाइट दी गई है। इसके अलावा, इसमें फोर्क कवर और ओवल शेप के मिरर भी मिलते हैं।

ये भी पढ़ें- Tesla Model 3 और Model Y जल्द भारत में! सर्टिफिकेशन प्रक्रिया शुरू, मिलेगी दमदार रेंज और ऑटोपायलट जैसे एडवांस फीचर्स

बजाज चेतक का आइकॉनिक सफर

बजाज चेतक भारतीय दोपहिया बाजार में एक प्रतिष्ठित स्कूटर रही है, जिसने पेट्रोल इंजन से लेकर इलेक्ट्रिक वर्जन तक एक लंबी यात्रा तय की है। 1972 में पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ पेश की गई चेतक को 2005 में बंद कर दिया गया, क्योंकि कंपनी ने मोटरसाइकिल सेगमेंट पर अधिक ध्यान देना शुरू किया। इसके बाद, 2020 में बजाज ने चेतक को एक नए रूप में वापस लाया गया और अपने अर्बनाइट ईवी ब्रांड के तहत चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया। इसे शुरुआत में पुणे और बेंगलुरु के बाजारों में पेश किया गया।

लॉन्च के बाद, चेतक इलेक्ट्रिक को लगातार अपडेट्स मिलते रहे, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और डिजाइन में सुधार हुआ। 2023 तक, यह स्कूटर 100 से अधिक शहरों में अपनी जगह बना चुका था और 40 से अधिक एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर्स के माध्यम से बेचा जा रहा था। दिसंबर 2024 में चेतक ईवी को एक और अपडेट मिला, जिसमें बेहतर हैंडलिंग, नया बैटरी अरेंजमेंट और हल्का चेसिस शामिल किया गया, जिससे इसकी उपयोगिता और भी बढ़ गई।

ये भी पढ़ें- फरवरी 2025 में No.1 बनी Maruti की ये 7-सीटर कार, देखिए टॉप 10 फैमिली कारों की लिस्ट