ऑटोमोबाइल

MG Windsor EV Pro इस दिन हो रही लॉन्च, अपडेटेड बैटरी के साथ होंगे ये अहम बदलाव

MG Windsor EV Pro भारत ने जल्द ही नए अपडेट के साथ एंट्री करने जा रही है। अपडेटेड मॉडल में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, डिटेल के लिए पढ़ें खबर।

2 min read
May 03, 2025
MG Windsor EV Pro India Launch

MG Motor जल्द ही अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Windsor EV का अपग्रेडेड वर्जन Windsor EV Pro लॉन्च करने जा रही है। 2024 में जब से ये गाड़ी भारत में आई है, तब से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब कंपनी इसमें और ज्यादा रेंज, लेटेस्ट फीचर्स और एडवांस सेफ्टी के साथ इसे और भी दमदार बनाने जा रही है। चलिए जानते हैं यह इलेक्ट्रिक कार कब भारत में लॉन्च हो रही है साथ ही क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

ज्यादा रेंज के साथ करेगी एंट्री

नए MG Windsor EV Pro में बड़ी बैटरी मिलेगी। पहले जहां इसमें 38 kWh की बैटरी मिलती थी, अब इसमें 50.6 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। इससे गाड़ी की रेंज 332 किमी से बढ़कर 460 किमी तक हो जाएगी। यानि एक बार फुल चार्ज करके आप और लंबी दूरी तय कर पाएंगे।

पावर रहेगा वही, लुक में होगा हल्का बदलाव

गाड़ी की पावर में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसमें पहले की तरह 136 hp की मोटर और 200 Nm का टॉर्क मिलेगा। यह पावर फ्रंट व्हील्स को भेजी जाएगी। लुक्स की बात करें तो डिजाइन ज्यादा नहीं बदलेगा, लेकिन नया पेंट ऑप्शन और Pro बैजिंग जरूर देखने को मिल सकती है।

इंटीरियर और फीचर्स में बड़ा बदलाव

MG Windsor EV Pro के केबिन में भी नयापन देखने को मिलेगा। इसमें अब ब्लैक-ब्राउन ड्यूल-टोन इंटीरियर मिलेगा, जिसमें वुडन टच भी दिया जाएगा। इसके अलावा गाड़ी में कई स्मार्ट फीचर्स जैसे ADAS सेफ्टी सिस्टम (कैमरा और सेंसर्स के साथ), Vehicle-to-Load फीचर (गाड़ी से दूसरे डिवाइसेज चार्ज कर पाएंगे) और भी कई कंफर्ट फीचर्स जोड़े जाएंगे।

कीमत में भी होगा इजाफा

अभी जो MG Windsor EV मिलती है, उसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। लेकिन नए अपडेट्स और फीचर्स की वजह से Windsor EV Pro की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

कब होगी लॉन्च?

MG Motor ने इसकी लॉन्च की पुष्टि कर दी है। 6 मई 2025 को इस इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

Published on:
03 May 2025 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर