MG Windsor Pro EV: इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 17 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV Long Range और Hyundai Creta EV से होगा।
MG Windsor Pro EV: एमजी मोटर इंडिया 6 मई 2025 को अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Windsor Pro EV लॉन्च करने जा रही है। इस गाड़ी को हाल ही में बिना किसी कवर के देखा गया, जिसमें पीछे की तरफ ADAS बैज भी मौजूद था। कंपनी ने अब ऑफिशियली इस बात की पुष्टि कर दी है कि इसमें लेवल-2 ADAS तकनीक मिलेगी।
Windsor Pro EV में लेवल-2 ADAS के तहत कुल 12 एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे, जिनमें ट्रैफिक जाम असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स ड्राइवर को ऑडियो, विजुअल और हैप्टिक अलर्ट के जरिए चेतावनी देंगे।
इस गाड़ी में बड़ा बैटरी पैक मिलेगा जो स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा रेंज देने में सक्षम होगा। स्टैंडर्ड मॉडल की रेंज 332 किमी है, Windsor Pro EV से 450+ किमी की रेंज की उम्मीद की जा रही है। इसमें संभवतः ZS EV वाले 50.3 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा।
Windsor Pro EV में Vehicle-to-Load (V2L) और Vehicle-to-Vehicle (V2V) टेक्नोलॉजी दी जाएगी। V2L की मदद से कार से लैपटॉप, कॉफी मेकर, एयर-कंडीशनर जैसे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं, वहीं V2V के जरिए दूसरी इलेक्ट्रिक कार को भी चार्ज किया जा सकता है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में 18-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, स्मार्ट फ्लश डोर हैंडल, 135 डिग्री रीक्लाइन वाली Aero-Lounge सीटें, 9-स्पीकर Infinity ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक ग्लास रूफ और 256 कलर एंबिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
Windsor Pro EV में 15.6-इंच का GrandView टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा। इसमें 80 से ज्यादा i-Smart कनेक्टेड फीचर्स और वॉयस कमांड भी मिलेंगे। साथ ही इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलने की उम्मीद है।
इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 17 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV Long Range और Hyundai Creta EV से होगा।