ऑटोमोबाइल

Most Expensive Bike 2024: ये है भारत की सबसे महंगी बाइक, इस कीमत में खरीद सकते हैं 10 नई Mahindra Thar

Most Expensive Bike 2024: इस बाइक की स्पीड की बात करें तो 300 किमी/घंटा की मैक्सिमम रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 16-लीटर है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2024, 4:49 PM IST
Ducati Superleggera V4

Most Expensive Bike in India: भारत में 2-व्हीलर्स की खूब बिक्री होती है, ये हमारी रोजमर्रा की जरूरतों का हिस्सा है। चाहे हमें बाजार से खरीदारी करनी हो या फिर ऑफिस जाना हो सभी जगह यूजफुल है, क्योंकि भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइक चलाना आसान होता है, साथ ही इनसे हमें अच्छा माइलेज भी मिल जाता है। इसके साथ ही इन बाइक्स की कीमत भी एक लाख रुपये के आसपास होती हैं, जिन्हे लगभग सब लोग अफोर्ड कर पाते हैं। हालांकि भारतीय बाजार में बहुत सारी बाइक मौजूद हैं जिनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। फिलहाल हम आपको इस आर्टिकल में भारत की सबसे महंगी बाइक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत जानकर आप भी दंग रह जायेंगे।

Ducati Superleggera V4: भारत में कौन-सी है सबसे महंगी बाइक?

चलिए जानते हैं भारत की मोस्ट एक्सपेंसिव बाइक की कीमत और खासियत के बारे में।

फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, डुकाटी सुपरलेगेरा V4 (Ducati Superleggera V4) भारत की सबसे महंगी बाइक है। सुपरलेगेरा V4 एक लिमिटेड एडिशन बाइक है, कंपनी ने महज इसकी 500 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया है।

Ducati Superleggera V4 Engine: डुकाटी सुपरलेगेरा V4 का पॉवरफुल इंजन?

Ducati Superleggera V4 में 998cc डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल V4 इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 224 हॉर्स पॉवर और 118 Nm तक का आउटपुट जनरेट करने में सक्षम है। फुल रेसिंग एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ, इस पॉवर को 234 hp तक बढ़ाया जा सकता है। डुकाटी सुपरलेगेरा V4 हल्की बाइक है जिसका ड्राई वेट 159 किलोग्राम है, जिसे रेसिंग किट का उपयोग करके 152.2 किलोग्राम तक कम किया जा सकता है।

Ducati Superleggera V4 Price: डुकाटी सुपरलेगेरा V4 की कीमत?

इस बाइक की स्पीड की बात करें तो 300 किमी/घंटा की मैक्सिमम रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 16-लीटर है। कीमत की बात करें तो 1.12 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस प्राइस पॉइंट पर आप दो Toyota Fortuner और Mahindra Thar के बेस मॉडल को खरीद सकते हैं।

Updated on:
7 Nov 2024, 4:49 PM IST
Published on: